फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harbhajan Singh: कमेंट्री की बात पर किसने चढ़ाया हरभजन सिंह का पारा? भज्जी ने दर्ज कराई शिकायत

Tue, 25 Feb 2025 08:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

एक्स यूजर ने भज्जी का पारा इतना बढ़ा दिया कि उन्हें उसके खिलाफ एफआईआर करवाने का फैसला लेना पड़ गया। दोनों के बीच हुई इस बहस का मुद्दा हिंदी कमेंट्री थी, जिसकी यूजर ने आलोचना की। पूर्व क्रिकेटर को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने खरी-खोटी सुनाई। 
विज्ञापन
हरभजन सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह इन दिनों दुबई में हैं और चैंपियंस ट्रॉफी का आनंद ले रहे हैं। इस बीच एक एक्स यूजर ने भज्जी का पारा इतना बढ़ा दिया कि उन्हें उसके खिलाफ एफआईआर करवाने का फैसला लेना पड़ गया। दोनों के बीच हुई इस बहस का मुद्दा हिंदी कमेंट्री थी, जिसकी यूजर ने आलोचना की। पूर्व क्रिकेटर को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने खरी-खोटी सुनाई। 
विज्ञापन

क्या है मामला?
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला खेला गया था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था। इसके बाद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- इंडिया की जीत का जश्न। इस पर रिप्लाई करते हुए एक यूजर ने हिंदी कमेंट्री के खिलाफ पोस्ट किया। यूजर ने लिखा- हिंदी कमेंट्री इस खूबसूरत नीले ग्रह पर सबसे घटिया चीजों में से एक हो सकती है। यूजर के इस रिप्लाई से भज्जी भड़क गए और उन्होंने इसका रिप्लाई करते हुए लिखा- वाह अंग्रेज की औलाद, तुम पर शर्म है। अपनी भाषा बोलने और सुनने पर फर्क होना चाहिए। पूर्व भारतीय क्रिकेटर के इस पोस्ट के बाद मुद्दे ने तूल पकड़ लिया और मामला बढ़ गया।

हिंदुओं को गलत बताने वाले यूजर पर फूटा भज्जी का गुस्सा
इसके बाद हरभजन ने यूजर की उस पोस्ट पर निशाना साधा जिसमें उसने अयोध्या के हिंदुओं के खिलाफ गलत बयान दिया था। भज्जी ने लिखा- तू किस तरफ का है? जो हमारे अयोध्या के हिन्दू भाईयों को गलत बोल रहा है। मुझे तेरी दिमागी हालत से ज्यादा तेरे देशद्रोही होने पर शक है। 
विज्ञापन

भज्जी ने दर्ज कराई एफआईआर
इसके बाद यूजर ने खालिस्तान और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए हरभजन सिंह को टारगेट किया। इसके जवाब में मशहूर कमेंटेटर ने लिखा- तेरी यह गंदी भाषा से यह बात तो पक्की है तू कोई घुसपैठिया है। क्योंकि हमारे यहां ऐसे बात नहीं करते। बाकी जो तूने कूल बनने के लिए गालियां मुझे बकी है उसकी रिकार्डिंग कर ली गई थी और एफआईआर करवा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें