फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले अनिल कुंबले ने दी विराट कोहली को खास सलाह, कहा- तनाव मुक्त रहो

Sat, 22 Feb 2025 12:19 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद इस प्रारूप में जो छह पारियां खेली हैं उनमें वह केवल 137 रन ही बना पाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले का मानना है कि विराट कोहली फॉर्म में वापसी के लिए खुद पर बहुत अधिक दबाव बना रहे हैं और उन्होंने इस स्टार बल्लेबाज को तनाव मुक्त रहने की सलाह दी है। कोहली ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद इस प्रारूप में जो छह पारियां खेली हैं उनमें वह केवल 137 रन ही बना पाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। बता दें कि, भारतीय टीम फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई में है। पहला मुकाबला बांग्लादेश पर जीतने के बाद अब टीम की नजर पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर है। यह मैच 23 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा। इस मैच में किंग कोहली से प्रशंसकों को बड़ी पारी की उम्मीद है।
विज्ञापन

'रोहित से सीखें विराट'
कुंबले ने ईएसपीएनक्रिकइनफो से कहा- मुझे लगता है कि वह कुछ ज्यादा ही प्रयास कर रहे हैं। वह जिस तरह से अपनी पारी आगे बढ़ा रहे हैं उसमें आप इसे देख सकते हैं। उन्हें इसके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। रोहित शर्मा को देखिए वह खुलकर खेलते हैं क्योंकि आगे काफी बल्लेबाज हैं और वे सभी शानदार फॉर्म में हैं। इसी तरह से विराट को भी किसी चीज की चिंता किए बिना खुलकर खेलने की जरूरत है। सभी खिलाड़ी अपने करियर में मुश्किल दौर से गुजरते हैं लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखकर मुझे ऐसा लगता है कि वह खुद पर बहुत अधिक दबाव डाल रहे हैं।
विज्ञापन

'सहज होकर खेलें'
इस पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है सहज होकर खेलने से कोहली इस खराब दौर से बाहर निकल सकते हैं। कुंबले ने कहा- जब आप पर इस तरह का दबाव होता है और आप पर अपेक्षाओं का बोझ बन जाता है तो आप अचानक ही इस तरह की चीजों को अनावश्यक महत्व देने लग जाते हो और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत अधिक प्रयास करने लग जाते हो। जब आप ऐसा करते हो तो वास्तव में आप तनाव मुक्त नहीं होते हो। मुझे पूरा यकीन है कि जब उन्होंने अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली होगी तब वह इस तरह की चीजों के बारे में नहीं सोच रहे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें