फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK T20 Asia Cup, Dubai Weather: बारिश नहीं गर्मी से परेशान होंगे खिलाड़ी, पिच से तेज गेंदबाजों को मदद

Sun, 28 Aug 2022 07:37 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत और पाकिस्तान के मैच में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन गर्मी खिलाड़ियों को परेशान कर सकती है। दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को ओस की वजह से परेशानी हो सकती है।
 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच है। दोनों टीमें लगभग 10 महीने बाद एक दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं। पिछले साल अक्तूबर के महीने में इसी मैदान पर पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इस बार टीम इंडिया इस हार बदला लेना चाहेगी। भारत और पाकिस्तान के मैच में रोमांच चरम पर होता है और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें इस मैच पर होती हैं। सभी फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है और पूरा मैच देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने पिच रिपोर्ट में कहा- आउटफील्ड में घास है। गेंद तेजी से जाएगी। पिच से गेंदबाजों को मदद मिलेगी। श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भी इसी पिच का इस्तेमाल किया गया था। यहां गेंद ज्यादा स्विंग होगी। तेज गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं। टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। पिछले 10 मैचों में नौ मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि एक मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है। पहली पारी का औसत स्कोर 130 रन रहा है।

दुबई की गर्मी खिलाड़ियों को परेशान कर सकती है। मैच वाले दिन तापमान 40 से 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। रात के समय तापमान कम होगा और खिलाड़ियों को राहत मिलेगी। भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के खिलाड़ी इस तापमान में खेलने के अभ्यस्त हैं। मैच के दौरान हवा की गति 17 किलोमीटर के करीब रहेगी। दर्शकों से भरे मैदान में खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

ओस बनेगी समस्या
यूएई में ओस हमेशा से ही अहम भूमिका अदा करती आई है और इस मैच में भी ओस का अहम रोल रहेगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में भी दोनों कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहते थे और टॉस जीतने वाली टीम ने ही मैच जीता। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के कप्तान भी टॉस जीतकर बल्ले गेंदबाजी करना चाहेंगे। मैच के दौरान नमी की मात्रा 35 फीसदी के करीब रहेगी।  

कैसी रहेगी पिच ?
दुबई की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है। इस मैदान पर आसानी ने 170 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा किया जा सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यूएई के मैदानों पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन पहले मैच में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिली थी। श्रीलंका और अफगानिस्तान का मैच भी इसी मैदान पर हुआ था। पिच में काफी घास थी और पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाया था। हालांकि, दुबई के बड़े मैदान में स्पिन गेंदबाजों को भी हमेशा मदद रहती है। 

विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
पाकिस्तान:
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहनवाज दहानी।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें