फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: पुरानी रणनीति पर वापस लौटा भारत, तीन स्पिनर और एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को दिया मौका; किए दो बदलाव

Sun, 21 Sep 2025 07:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारत ने इसके लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं और अर्शदीप सिंह तथा हर्षित राणा की जगह जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पुरानी रणनीति पर वापस लौटने का फैसला किया और प्लेइंग-11 में तीन स्पिनर और एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को मौका दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में सुपर चार चरण का मुकाबला खेला जा रहा है और भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारत ने इसके लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं और अर्शदीप सिंह तथा हर्षित राणा की जगह जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया है।
विज्ञापन

हैंडशेक विवाद के बाद फिर दिख सकती है तल्खी
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में एकतरफा अंदाज में इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को पटखनी दी थी और वे अब सुपर चार चरण में भी इस लय को बरकरार रखने उतरी है। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच और भी दिलचस्प होगा क्योंकि पिछले मैच में हुए हैंडशेक विवाद के बाद दोनों टीमों के बीच तल्खी बढ़ना तय माना जा रहा है। 

अर्शदीप-हर्षित को बाहर रखा
भारत ने ग्रुप चरण में दमदार प्रदर्शन किया और अपने तीनों मैच जीतकर ग्रुप ए में शीर्ष पर रही। भारत ने ओमान के खिलाफ अपने पिछले मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए थे और जसप्रीत बुमराह तथा वरुण चक्रवर्ती को आराम देकर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को मौका दिया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ यह तय माना जा रहा था कि भारत अपनी पिछली रणनीति ही अपनाएगा। भारत ने पहले दो मैचों में तीन स्पिनर और बुमराह के रूप में एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के साथ खेलने उतरने का फैसला किया था और यह रणनीति सफल रही थी। भारत ने एक बार फिर इसी रणनीति पर अमल किया है।
विज्ञापन

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है...
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें