फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले बोले सौरव गांगुली- इस मैच में होता है दबाव, कोहली के लिए रन बनाना जरूरी

Fri, 26 Aug 2022 09:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। तब टीम इंडिया को हार मिली थी। उस मैच में कोहली ने अर्धशतक लगाया था। वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में लगातार तीसरा अर्धशतक लगाना चाहेंगे।
विज्ञापन
विराट कोहली और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप में मैच खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार क्रिकेट प्रशंसक करते हैं। जितना दबाव मैदान के अंदर होता है उतना ही मैदान के बाहर भी। मैच को लेकर पूर्व खिलाड़ियों ने बयान देने शुरू कर दिए हैं। इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली का नाम भी जुड़ गया है। गांगुली ने मैच से दो दिन पहले कहा कि इस मुकाबले में हमेशा दबाव होता है।
विज्ञापन


गांगुली ने कहा, ''भारत और पाकिस्तान के मैच अलग हैं। इन मैचों में अतिरिक्त दबाव होता है। रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली जानते हैं कि दबाव को कैसे संभालना है। कोई कम या ज्यादा नहीं है। टी20 में कुछ भी संभव है।''
विज्ञापन

विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली को लेकर क्या बोले गांगुली?
गांगुली ने सिर्फ इस मैच को लेकर ही नहीं बल्कि पूर्व कप्तान विराट कोहली के फॉर्म को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ''विराट कोहली एक बड़े खिलाड़ी हैं, जो लंबे समय से खेल रहे हैं। उनका रन बनाने का एक अलग अंदाज है। ऐसा नहीं है कि कोई बड़ा खिलाड़ी इतने लंबे समय तक स्कोर नहीं करता। कोहली को टीम के साथ-साथ खुद के लिए भी रन बनाने होंगे।''

बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया
दस माह बाद 28 अगस्त को दुबई में एशिया कप में दोनों देश आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी। उस मैच में कोहली ने अर्धशतक लगाया था। वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में लगातार तीसरा अर्धशतक लगाना चाहेंगे। रही बात एशिया कप में भारत-पाक भिड़ंत की तो टीम इंडिया का यहां पलड़ा भारी है। उसने 14 मैचों में से आठ में जीत हासिल की है, जबकि पाक को पांच में जीत मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें