फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मैच का क्रेज, ट्विटर पर फैंस ने शेयर किए मजेदार मीम्स

Mon, 05 Sep 2022 12:02 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

आखिरी ओवर में पाकिस्तान को सात रन चाहिए थे। पहले तीन गेंदों में पाकिस्तान ने पांच रन बनाए थे। चौथे गेंद में अर्शदीप ने आसिफ अली को आउट किया। आखिरी दो गेंदों में पाकिस्तान को दो रन चाहिए थे। 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने दो रन लेकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
बाबर आजम और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को एक गेंद रहते पांच विकेट से हरा दिया है। सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को एक गेंद रहते पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। वहीं, मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों में 42 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवर में 34 रन चाहिए थे। 18वें ओवर में रवि बिश्नोई गेंदबाजी के लिए आए और उनके इस ओवर में आसिफ अली का कैछ छूटा। तब आसिफ खाता भी नहीं खोल सके थे। इसके बाद आसिफ ने आठ गेंदों में 16 रन बना डाले। आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को 26 रन चाहिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 19 रन दे डाले।

आखिरी ओवर में पाकिस्तान को सात रन चाहिए थे। पहले तीन गेंदों में पाकिस्तान ने पांच रन बनाए थे। चौथे गेंद में अर्शदीप ने आसिफ अली को आउट किया। आखिरी दो गेंदों में पाकिस्तान को दो रन चाहिए थे। 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने दो रन लेकर जीत दर्ज की। खुशदिल शाह 11 गेंदों में 14 रन और इफ्तिखार अहमद दो रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने पर सोशल मीडिया पर भी पारा बढ़ जाता है। लोगों ने मजेदार पोस्ट और मीम्स शेयर किए।

विज्ञापन















पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। चोटिल शहनवाज दहानी नहीं खेल रहे। उनकी जगह मोहम्मद हसनैन को मौका दिया गया। वहीं, भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए। रवींद्र जडेजा एशिया कप से बाहर हो चुके हैं। दिनेश कार्तिक को बाहर किया गया और आवेश खान भी यह मैच नहीं खेल रहे। इन तीनों की जगह ऑलराउंडर दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को मौका दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें