फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: नेट्स पर गेंदबाजी करते दिखे दीपक चाहर, शेयर किया वीडियो, '3 इडियट्स' का डायलॉग भी पोस्ट किया

Sun, 04 Sep 2022 06:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

दीपक चाहर इस साल फरवरी में चोटिल हो गए थे। इस कारण उन्हें आईपीएल के साथ-साथ कई सीरीज से बाहर रहना पड़ा। चाहर ने करीब छह महीने बाहर रहने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी की।
विज्ञापन
दीपक चाहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर को एशिया कप के लिए नहीं चुना गया है। वह टीम इंडिया के साथ दुबई में हैं। उन्हें स्टैंडबाई खिलाड़ी को तौर  पर दल के साथ ले जाया गया है। चाहर ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ-साथ मशहूर फिल्म 3 इडियट्स का डायलॉग भी पोस्ट किया।
विज्ञापन


चाहर को भले ही टीम में नहीं चुना गया है, लेकिन वह मेहनत करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने लिखा, ''सक्सेस के पीछे मत भागो, एक्सीलेंस का पीछा करो, सक्सेस झक मारके तुम्हारे पीछे आएगी।'' चाहर के इस पोस्ट के बाद कुछ लोग यह कयास लगा रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्हें शायद मौका मिल सकता है। हालांकि, आवेश खान के बीमार होने के बाद भी टीम इंडिया ने उनके स्थान पर किसी खिलाड़ी के नाम का एलान नहीं किया है।

चाहर इस साल फरवरी में चोटिल हो गए थे। इस कारण उन्हें आईपीएल के साथ-साथ कई सीरीज से बाहर रहना पड़ा। चाहर ने करीब छह महीने बाहर रहने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी की। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी। चाहर ने अपनी गेंदबाजी से यह साबित कर दिया था कि इतने लंबे समय तक बाहर रहने के बाद भी उनकी लय बरकरार है।
विज्ञापन




भारत और पाकिस्तान में फिर होगा मुकाबला
दोनों टीमें आठ दिन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। सुपर-4 राउंड में भारत और पाकिस्तान का यह पहला मैच होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ग्रुप राउंड में दो मैच जीती थी। वहीं, बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को एक जीत मिली थी। हालांकि, पाकिस्तान ने अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीता था, लेकिन भारत को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ जीत हासिल करने में मुश्किल हुई थी।

भारत ने पाकिस्तान को पिछले मुकाबले में पांच विकेट से हराया था। टीम इंडिया उस फॉर्म को जारी रखना चाहेगी और पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में लगातार पांचवीं जीत दर्ज करना चाहेगी। 28 अगस्त को मिली जीत से पहले भारत ने 2016 में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद 2018 एशिया कप में टीम इंडिया ने पहले मैच में आठ विकेट और दूसरे मैच में नौ विकेट से उसे शिकस्त दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें