फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: मस्ती के मूड में नजर आए विराट कोहली, देखें अभ्यास सत्र के दौरान किस तरह अर्शदीप की नकल की; वीडियो

Sat, 10 Jan 2026 08:43 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा

सार

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए तैयार है। इसके लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने भी कमर कस ली है। कोहली फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, अभ्यास सत्र के दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अर्शदीप सिंह की नकल उड़ाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : Virat Kohli (instagram)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गए हैं। दोनों टीमों के बीच रविवार को तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। वडोदरा में भारतीय टीम ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और इस दौरान कोहली मस्ती के मूड में नजर आए। कोहली ने टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ जमकर मस्ती की और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की कॉपी करके उनका मजाक उड़ाया। 
विज्ञापन

नेट्स पर बहाया पसीना
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने लगभग डेढ़ घंटे तक भारतीय तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और थ्रोडाउन विशेषज्ञों के खिलाफ बल्लेबाजी अभ्यास किया। विजय हजारे में 77 और 131 रनों की पारियां खेलने वाले कोहली ने स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। हालांकि, एक नेट में थ्रोडाउन विशेषज्ञों की ओर से मिल रही असमान उछाल ने उन्हें कुछ हद तक चुनौती भी दी।

अर्शदीप के रन-अप को किया कॉपी
कोहली की सहजता का सबसे अच्छा उदाहरण नेट सेशन के दौरान देखने को मिला जब कोहली कुछ पल के लिए मनोरंजक बन गए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को गेंदबाजी करने के लिए दौड़ते हुए देखकर, कोहली ने मजाक में उनकी खास रन-अप की नकल की, कदमों और चाल को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जिससे वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वहीं, अभ्यास सत्र में मौजूद रोहित शर्मा ने भी इस पल का आनंद लिया। 

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था दमदार प्रदर्शन
कोहली पिछले कुछ समय से अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था। अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ भी दम दिखाने को तैयार हैं। कोहली ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया था और दिल्ली के लिए दो मैच खेले थे। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने भी नेट्स में समय बिताया। गिल दिसंबर के अंत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले पैर की अंगुली में चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें