एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम है। रिजवान ने 2021 में 29 मैचों में 134.89 के स्ट्राइक रेट और 73.66 की औसत से 1326 रन बनाए थे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव यह रिकॉर्ड अपने नाम करने से बस 286 रन दूर हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सूर्यकुमार यादव के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। पहला मैच बारिश की वजह से बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। दरअसल, सूर्यकुमार ने इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में 29 मैचों में 1040 रन बनाए हैं। ऐसे में उनके पास एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के नाम है। रिजवान ने 2021 में 29 मैचों में 134.89 के स्ट्राइक रेट और 73.66 की औसत से 1326 रन बनाए थे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव यह रिकॉर्ड अपने नाम करने से बस 286 रन दूर हैं।
विज्ञापन
2 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल शानदार फॉर्म में सूर्यकुमार यादव
दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार ने इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में गजब की बल्लेबाजी की है। उन्होंने उन्होंने 29 मैचों में 1040 रन तो बनाए ही, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 185.71 का रहा। उन्होंने इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में 43.33 की औसत से रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और नौ अर्धशतक शामिल है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में एकमात्र शतक सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में वह टॉप पर हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
एक कैलेंडर में हजार टी20 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
सूर्यकुमार एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में हजार रन पूरे करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी हैं। सूर्या के बाद इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में रिजवान का नाम ही आता है। रिजवान ने इस साल 25 मैचों में 45.27 की औसत और 122.96 के स्ट्राइक रेट से 996 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। उन्होंने इस साल 20 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 55.78 की औसत और 138.23 के स्ट्राइक रेट से 781 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल है।
एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी
साल
मैच
रन
मोहम्मद रिजवान (PAK)
2021
29
1326
सूर्यकुमार यादव (IND)
2022
29
1040
मोहम्मद रिजवान (PAK)
2022
25
996
बाबर आजम (PAK)
2021
29
939
विराट कोहली (IND)
2022
20
781
4 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
इस साल आखिरी टी20 सीरीज
हालांकि, सूर्यकुमार को इसी सीरीज में 286 रन बनाने होंगे, क्योंकि इसके बाद भारतीय टीम को कोई टी20 सीरीज नहीं खेलनी है। ऐसे में इस साल भारत के लिए यह आखिरी टी20 सीरीज है। सूर्यकुमार इस सीरीज का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे और 286 रन बनाना चाहेंगे। सूर्यकुमार हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में भी शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने छह मैचों में 189.68 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए थे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में तीसरे स्थान पर रहे थे।
साल 2022 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन
सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के
सूर्यकुमार के नाम एक कैलेंडर ईयर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने इस साल (2022) अब तक कुल 60 छक्के लगाए हैं। इस मुकाम को छूने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड मोहम्मद रिजवान के नाम था। रिजवान ने 2021 में 42 छक्के लगाए थे। वहीं, मार्टिन गुप्टिल ने भी 2021 में 41 छक्के लगाए थे और लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।