फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यकुमार का सैंटनर को जवाब: 'चुप कराने' वाले बयान पर भारतीय कप्तान ने कसा तंज, कहा- सब यही बोल रहे, नया कहो

Sat, 07 Mar 2026 11:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के भीड़ को शांत करने वाले बयान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बड़े मैचों से पहले विरोधी टीमों की यही पुरानी लाइन होती है, कुछ नया कहना चाहिए।

विज्ञापन
न्यूजीलैंड बनाम भारत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के बयान पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। सूर्यकुमार ने कहा कि बड़े मैचों से पहले विरोधी टीमों के ऐसे बयान अब काफी आम हो गए हैं और हर कोई लगभग एक जैसी ही बात दोहराता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: फाइनल से पहले वरुण को मिला कप्तान का साथ, प्लेइंग-11 में बदलाव पर क्या बोले सूर्यकुमार?

मिचेल सैंटनर - फोटो : ANI
सैंटनर बोले- हम भीड़ को शांत कराना चाहेंगे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले सैंटनर ने कहा था कि उनकी टीम का लक्ष्य भारतीय दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम को शांत करना होगा। सैंटनर ने कहा, 'हमारा लक्ष्य भीड़ को शांत करना है। टी20 क्रिकेट में बहुत सारी परिस्थितियां होती हैं और खेल का रुख कभी भी बदल सकता है। अगर हम अपनी योजना के अनुसार खेलते हैं तो हम एक और बड़ी टीम को चौंका सकते हैं।'

उन्होंने यह भी कहा कि भारत पर घरेलू मैदान पर विश्व कप जीतने का दबाव जरूर होगा, लेकिन उनकी टीम ऐसी परिस्थितियों से घबराने वाली नहीं है। सैंटनर के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सूर्यकुमार यादव मुस्कुराते हुए बोले, 'सब वही लाइन बोल रहे हैं। कुछ तो नया बोलो।'

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में अग्निपरीक्षा: फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के अंदाज में सैंटनर! क्या भारत के साथ माइंड गेम?

संजू सैमसन-सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI
सैमसन के फॉर्म पर भी की कप्तान ने चर्चा
इस दौरान भारतीय कप्तान ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के फॉर्म पर बात की। उन्होंने कहा, 'मुश्किल फैसले हम दोनों (कोच गौतम गंभीर और मैं) लेते हैं। हम इसे अकेले नहीं लेते। हम सोचते हैं कि टीम को क्या फायदा होगा। यह मैच-अप पर निर्भर करता है। हमारी बातचीत भी साफ होती है। जैसे जब हमने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच के लिए अक्षर को ड्रॉप किया, तो हमने उसे साफ-साफ समझाया था। लोग समझते हैं कि हम यह टीम के लिए कर रहे हैं। वे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं।

जब हमने पिछली बाइलेटरल सीरीज खेली, तो हमने अभिषेक, संजू और ईशान के कॉम्बिनेशन की अहमियत देखी। हम जानते थे कि लेफ्ट, राइट, लेफ्ट कॉम्बिनेशन की वजह से इससे कितनी मदद मिली। मैंने देखा कि जब वह (संजू सैमसन) नहीं खेल रहा था तो उसने कितनी मेहनत की। वह भी बहुत जरूरी था। मुझे लगता है कि यह इस बात का इनाम है कि उसने मौके न मिलने पर भी कितनी मेहनत की।'

संजू सैमसन - फोटो : PTI
शानदार लय में चल रहे सैमसन
भारतीय टीम के ओपनर संजू सैमसन इस विश्व कप में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने लगातार दो मैचों में 97* और 89 रन की मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। अब तक चार पारियों में सैमसन 232 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर है। अगर फाइनल में भी सैमसन का बल्ला चला तो भारत को पावरप्ले में बड़ी बढ़त मिल सकती है, जो न्यूजीलैंड के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: बुमराह को लेकर न्यूजीलैंड के ड्रेसिंग रूम में हुई है चर्चा, वरुण की फॉर्म पर सैंटनर ने दिया बयान
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें