फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: 2019 से भारत में 83.5 के औसत से रन बना रहे हैं जडेजा, कानपुर में भी फिफ्टी पूरी कर की 'तलवारबाजी'

Thu, 25 Nov 2021 09:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक लगाने के बाद फिर तलवारबाजी की। उन्होंने 2019 से भारत में 83.5 के औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतक लगाए हैं। 
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में रवींद्र जडेजा ने शानदार अर्धशतक लगाकर भारत की पारी को संभाला। कानपुर टेस्ट की पहली पारी में जब वो बल्लेबाजी करने आए थे, तब भारत का स्कोर 145 रन पर चार विकेट था। इसके बाद उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी को संभाला और भारत का स्कोर 258 तक ले गए। ये दोनों अभी भी क्रीज पर जमे हुए हैं और भारत के बड़े स्कोर की उम्मीदें इन्हीं दोनों खिलाड़ियों पर टिकी हुई हैं। जडेजा इस मैच से पहले भी भारतीय मैदानों में कमाल की बल्लेबाजी की है। 2019 से भारतीय मैदानों में उनका औसत 83.5 का है। 
विज्ञापन


भारत में पिछली पांच पारियों में जडेजा का प्रदर्शन 
जडेजा ने भारत में खेले गए टेस्ट मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है और इस मैच में भी अर्धशतक लगाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इससे पहले उन्होंने भारत में पांच पारियों में 91, 51, 60*, 12 और 50* का स्कोर बनाया है। कुल मिलाकर पिछली पांच पारियों में उन्होंने 264 रन बनाए हैं और सिर्फ तीन बार ही आउट हुए हैं। इन पांच पारियों में उनका औसत 88 का रहा है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। 

2019 से सात पारियों में 334 रन बनाए
जडेजा ने 2019 से लेकर अब तक भारत में सात बार बल्लेबाजी की है और चार बार अर्धशतक लगाया है। उन्होंने कुल 334 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 83.5 का रहा है। सात में से दो पारियों में जडेजा नाबाद लौटे थे और कानपुर टेस्ट में भी अभी क्रीज पर जमे हुए हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी भी खेली थी। एक बल्लेबाज के रूप में जडेजा का खेल लगातार बेहतर हुआ है और इसका फायदा भारत को भी मिल रहा है। 
विज्ञापन


कानपुर में फिर दिखी तलवारबाजी
रवींद्र जडेजा अर्धशतक या शतक लगाने के बाद अपने बल्ले को तलवार की तरह घुमाते हैं और जश्न मनाते हैं। खुशी जताने का यह उनका खास तरीका है। उनके करियर की शुरुआत में फैंस को तलवारबाजी देखने का ज्यादा मौका नहीं मिला था, लेकिन पिछले कुछ सालों में भारतीय फैंस ने खूब तलवारबाजी देखी है, क्योंकि जडेजा के बल्ले से काफी अर्धशतक निकले हैं। हाल ही में उन्होंने आईपीएल में एक ओवर में 35 रन ठोक दिए थे। कानपुर में भी जडेजा ने अर्धशतक लगाने के बाद तलवारबाजी की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें