भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज शुक्रवार (25 नवंबर) को शुरू होने वाली है। टीम इंडिया दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीरीज को 1-0 से जीतने के बाद अब वनडे सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा 27 नवंबर को हैमिल्टन और तीसरा मुकाबला 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या के पास थी। अब वनडे में शिखर धवन कमान संभालेंगे। हार्दिक वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। उन्हें आराम दिया गया है। ऋषभ पंत को उपकप्तानी सौंपी गई है। उनके अलावा संजू सैमसन दूसरे विकेटकीपर हैं। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान केएल राहुल और पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी आराम दिया गया है।
न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज में भारत का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत उसकी जमीन पर 10वीं वनडे सीरीज खेलने उतरेगा। इससे पहले नौ सीरीज में टीम इंडिया को सिर्फ दो बार सफलता मिली है। उसने 2009 में पांच वनडे मैचों की सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया था। वहीं, 2019 में इतने ही मैच खेले गए थे और भारत 4-1 से विजयी रहा था। न्यूजीलैंड पांच सीरीज जीता है और दो ड्रॉ रहे हैं।
कौन से टीवी चैनल पर सीरीज का प्रसारण?
न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के वनडे मैचों के प्रसारण का अधिकार डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) के पास है। ऐसा सिर्फ डीडी फ्री डिश पर है। डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स पर आप फ्री में मैच का आनंद ले सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
सीरीज की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमें:
भारत: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरेल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मैट हेनरी।