फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद में अग्निपरीक्षा: फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के अंदाज में सैंटनर! क्या भारत के साथ माइंड गेम?

Sat, 07 Mar 2026 04:17 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि अगर ट्रॉफी जीतने के लिए उन्हें अहमदाबाद में भारतीय प्रशंसकों के दिल तोड़ने पड़ें तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं होगी। उनका यह बयान 2023 विश्व कप फाइनल से पहले पैट कमिंस के उस बयान की याद दिलाता है, जब उन्होंने भारतीय दर्शकों को शांत कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
मिचेल सैंटनर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार यानी आठ मार्च को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जहां टीम इंडिया लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने ऐसा बयान दिया है, जिसने भारतीय फैंस को 2023 वनडे विश्व कप फाइनल की याद दिला दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs NZ Analysis: भारत की बल्लेबाजी दमदार, न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में धार; फाइनल में किसका पलड़ा रहेगा भारी?

'ट्रॉफी जीतने के लिए कुछ दिल तोड़ने पड़े तो कोई परेशानी नहीं होगी'
फाइनल से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैंटनर ने कहा कि उनकी टीम भले ही इस मुकाबले में पसंदीदा नहीं है, लेकिन अगर ट्रॉफी जीतने के लिए उन्हें भारतीय प्रशंसकों के दिल तोड़ने पड़ें, तो उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होगी। सैंटनर ने कहा कि उनकी टीम छोटे-छोटे मौकों को सही तरीके से भुनाकर मैच का रुख बदल सकती है और इसी भरोसे के साथ न्यूजीलैंड फाइनल में उतरेगा। सैंटनर ने कहा, 'हर किसी को लगता है कि हम इस मैच में फेवरेट नहीं हैं, लेकिन हमें इससे फर्क नहीं पड़ता। अगर हम अपने छोटे-छोटे काम सही तरीके से करते हैं और टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो हमारे पास ट्रॉफी जीतने का अच्छा मौका होगा। अगर इसके लिए हमें कुछ दिल तोड़ने पड़ें, तो भी हमें कोई दिक्कत नहीं है।'

कमिंस के बयान की आई याद
सैंटनर का यह बयान भारतीय फैंस को 2023 वनडे विश्व कप फाइनल से पहले का वह पल याद दिलाता है, जब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उनका लक्ष्य अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद एकतरफा भारतीय दर्शकों को शांत कराना है। कमिंस का वह बयान बाद में सच साबित हुआ था, जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर विश्व कप जीत लिया था। अब ठीक उसी अंदाज में सैंटनर का बयान फाइनल से पहले चर्चा का विषय बन गया है।

न्यूजीलैंड टीम - फोटो : ANI
फाइनल से पहले शानदार फॉर्म में न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की टीम फाइनल में पहुंचने से पहले शानदार फॉर्म में दिखी है। सेमीफाइनल में उसने दक्षिण अफ्रीका को हराया, जो पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही थी। खास बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका ने इसी मैदान पर भारत को भी हराया था। सैंटनर का मानना है कि उनकी टीम उस जीत से आत्मविश्वास लेकर भारत के खिलाफ भी बड़ा उलटफेर कर सकती है। उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में कई बार छोटे-छोटे पल मैच का नतीजा तय करते हैं और उनकी टीम उन पलों का फायदा उठाना चाहती है।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत ने मौजूदा टी20 विश्व कप में जीते हैं 87 प्रतिशत मैच, जानें न्यूजीलैंड का अब तक कैसा रहा सफर
विज्ञापन

भारत पर होगा घरेलू दबाव
न्यूजीलैंड कप्तान ने यह भी कहा कि घरेलू मैदान पर फाइनल खेलने की वजह से भारत पर अतिरिक्त दबाव रहेगा। सैंटनर ने कहा, 'भारत शानदार फॉर्म में है और खासतौर पर बल्लेबाजी में बहुत मजबूत दिख रहा है। हालांकि गेंदबाजी में वे शायद थोड़ा बेहतर करना चाहते होंगे, क्योंकि सेमीफाइनल में उन्होंने 240 रन से ज्यादा दिए थे। लेकिन दोनों टीमें अपनी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी और जो टीम लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करेगी, वही ट्रॉफी जीतेगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें