फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Highlights: भारत ने आठ विकेट से जीता मैच, न्यूजीलैंड पर हासिल की अजेय बढ़त; अभिषेक-SKY के अर्धशतक

Sun, 25 Jan 2026 09:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

खास बातें

भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 10 ओवरों के शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:46 PM, 25-Jan-2026

भारत ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 10 ओवरों के शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। रविवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की 48 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत महज 10 ओवर में 155 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

09:21 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: 14 गेंदों में अभिषेक शर्मा का अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया। वह सूर्यकुमार यादव के साथ 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं और भारत का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है।

09:08 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: 53 पर भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका ईश सोढी ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहले विकेट के लिए उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ 53 रनों की साझेदारी की। अब अभिषेक का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।

विज्ञापन
08:51 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: भारत की झटके से शुरुआत

भारत की झटके से शुरुआत हुई है। मैट हेनरी ने संजू सैमसन को पहले ओवर की पहली ही गेंद पर बोल्ड किया। अब अभिषेक शर्मा का साथ देने ईशान किशन आए हैं।

08:43 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 154 रन का लक्ष्य रखा

न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 154 रन का लक्ष्य रखा है। रविवार को गुवाहाटी में खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स की 48 रनों की पारी की सहायता से 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को दो-दो विकेट मिले। वहीं, हर्षित राणा ने एक सफलता अपने नाम की।

विज्ञापन
08:23 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: 132 पर न्यूजीलैंड को 7वां झटका

काइल जैमीसन को बुमराह ने बोल्ड किया और न्यूजीलैंड को सातवां झटका दिया। वह सिर्फ तीन रन बना सके।

08:16 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: मिचेल और फिलिप्स आउट

डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स भी आउट हो गए। दोनों ने क्रमश: 48 और 14 रन बनाए। अब क्रीज पर मिचेल सैंटनर और काइल जैमीसन मौजूद हैं।

07:57 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: 86 पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका

न्यूजीलैंड को चौथा झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होने मार्क चैपमैन को अपना शिकार बनाया। वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब फिलिप्स का साथ देने डेरिल मिचेल आए हैं।

07:42 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका बुमराह ने दिया। उन्होंने टिम सीफर्ट को बोल्ड किया। वह सिर्फ 12 रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर 75/3 है।

07:14 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: दूसरा विकेट गिरा

रचिन रवींद्र चार रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने उन्हें रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया। अब सीफर्ट का साथ देने ग्लेन फिलिप्स आए हैं।

07:04 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की झटके से शुरुआत

न्यूजीलैंड की झटके से शुरुआत हुई है। हर्षित राणा ने पहले ही ओवर में डेवोन कॉनवे को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब टिम सीफर्ट का साथ देने रचिन रवींद्र आए हैं।

06:37 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

भारत : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

06:34 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को आराम मिला है। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को टीम में जगह दी गई है।

05:53 PM, 25-Jan-2026

 IND vs NZ Live Score: सैमसन को मौके का उठाना होगा फायदा

भारत बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। केवल कुछ स्थान को लेकर ही टीम चिंतित होगी जिनमें से एक स्थान फिलहाल सैमसन के पास है। ईशान की 32 गेंदों पर खेली गई शानदार 76 रनों की पारी ने संजू पर दबाव बढ़ा दिया है। टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की जगह अभिषेक के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में बहाल किए गए सैमसन मौकों का पूरा फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं, जबकि उन्हें काफी मैच खेलने का मौका मिला है। गिल तकनीकी रूप से मजबूत होने के बावजूद टी20 मैचों में कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाए थे और इसलिए संजू को अंतिम एकादश में शामिल करने के साहसिक फैसले के तहत उन्हें बाहर कर दिया गया। लेकिन अपने पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम में वापसी करने पर केरल का यह विकेटकीपर बल्लेबाज अभी तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। ऐसे में यह सीरीज उनके लिए निर्णायक साबित हो सकती है। तेज गेंदबाजों के सामने उनकी कमजोरी एक बार फिर उजागर हो गई है।

05:52 PM, 25-Jan-2026

 IND vs NZ Live Score: विश्व कप के लिए भारत का संयोजन लगभग तय

टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब कुछ दिन का ही समय शेष है और कुछ स्थान को छोड़ दिया जाए तो भारत की एकादश लगभग तय ही है। देखना दिलचस्प होगा कि इस वैश्विक टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज कौन उतरेगा। इसमें कोई शक नहीं है कि सैमसन इसके लिए पहली पसंद हैं, लेकिन जिस तरह वह संघर्ष कर रहे हैं उसे देखते हुए सैमसन पर प्रदर्शन करने का दबाव लगातार बढ़ रहा है। 

05:51 PM, 25-Jan-2026

 IND vs NZ Live Score: 2-0 से आगे चल रहा भारत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम अब रविवार को गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। भारत के लिए राहत की बात यह है कि ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप से पहले लय में आ गए हैं। ईशान की दमदार पारी से हालांकि, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन पर दबाव बढ़ेगा जो अब तक इस सीरीज में बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। 

05:46 PM, 25-Jan-2026

IND vs NZ Highlights: भारत ने आठ विकेट से जीता मैच, न्यूजीलैंड पर हासिल की अजेय बढ़त; अभिषेक-SKY के अर्धशतक

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd T20: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया 3-0 की अजेय बढ़त बनाने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। फिलहाल भारत शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत के साथ 2-0 से आगे चल रहा है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें