फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: महाकाल के दरबार में पहुंचे केएल राहुल और गौतम गंभीर, इंदौर वनडे से पहले लिया आशीर्वाद; वीडियो वायरल

Fri, 16 Jan 2026 10:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

तीसरे वनडे से पहले केएल राहुल और गौतम गंभीर ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
टीम इंडिया ने किए महाकाल के दर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक तीसरे वनडे से पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। दोनों ने अलग-अलग समय पर महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई और टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे केएल राहुल
केएल राहुल ने रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले भगवान महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने नंदी की भी विधिवत पूजा की। राहुल इससे पहले भी कई बार महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आ चुके हैं। आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले वह अपने माता-पिता के साथ भस्म आरती के बाद दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं 2023 में इंदौर टेस्ट से पहले उन्होंने अपनी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ भी महाकाल के दर्शन किए थे।

मैदान पर भी केएल राहुल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक जड़ा था। राहुल 112 रन बनाकर नाबाद लौटे थे, जिसमें उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद भारत को डेरिल मिचेल के शतक के चलते सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा और सीरीज 1-1 से बराबर हो गई।

विज्ञापन

गंभीर ने भी किए दर्शन
केएल राहुल से पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक सुबह करीब 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों कोच नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक मौजूद रहे और टीम इंडिया की सफलता के लिए प्रार्थना की। भस्म आरती के बाद गौतम गंभीर और सितांशु कोटक ने मंदिर की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए और नंदी को जल अर्पित किया। यह गौतम गंभीर का महाकाल मंदिर का पहला दौरा नहीं था। इससे पहले वह करीब पांच महीने पहले अपने परिवार के साथ भी दर्शन के लिए आ चुके हैं। अब तक गंभीर चार बार भस्म आरती में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें