फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: खराब रोशनी की वजह से रोका खेल, तो कीवी गेंदबाज की इस बात पर चश्मा उतारने को मजबूर हुए नितिन मेनन

Thu, 25 Nov 2021 05:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। पहले दिन का खेल कम रोशनी की वजह से जल्दी खत्म करना पड़ा। लेकिन भारत ने चार विकेट गंवाकर 258 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन
नितिन मेनन और टिम साऊदी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। पहले दिन का खेल कम रोशनी की वजह से जल्दी खत्म करना पड़ा। लेकिन भारत ने चार विकेट गंवाकर 258 रन बना लिए हैं। मैच के शुरू के दो सत्र दोनों टीमों के पक्ष में रहे लेकिन आखिरी सत्र में श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 

विज्ञापन


मैच के आखिरी समय में अंपायर नितिन मेनन और कीवी तेज गेंदबाज टिम साउदी के बीच एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। दरअसल 84वें ओवर की शुरुआत में अंपायर नितिन मेनन साउदी से बात करते दिखे। इसमें मेनन ने कम रोशनी का हवाला देकर तेज गेंदबाजी नहीं करने की सलाह दी। इसपर साउदी ने भी मेनन के साथ मजाक किया और मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर रोशनी कम है तो फिर उन्हें धूप वाला चश्मा क्यों लगा रखा है। इसके बाद मेनन ने भी मुस्कुराते हुए चश्मे को उतार दिया। 



दिन का आखिरी ओवर हालांकि न्यूजीलैंड के स्पिनर विल समरविले ने डाला और इसके बाद स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। 

भारत की तरफ से डेब्यूटेंट श्रेयस अय्यर 75 जबकि रविंद्र जडेजा 50 रन बनाकर नाबाद हैं और दोनों के बीच में पांचवें विकेट के लिए 113 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें