फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे वनडे में करारी हार पर क्या बोले गंभीर?: विश्व कप से पहले किस तरह बढ़ी कोच की चिंता, बल्लेबाजी पर रखी राय

Fri, 13 Nov 2026 05:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट मोंगानुई

सार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली करारी हार पर चिंता जताई है। चौथे वनडे में भारत का बल्लेबाजी क्रम एकदम फ्लॉप रहा और टीम महज 89 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय टीम के महज 89 रन पर सिमटने से मुख्य कोच गौतम गंभीर की चिंता बढ़ गई है क्योंकि यहां की परिस्थितियां अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप जैसी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को 244 रन की करारी शिकस्त के बाद गंभीर ने माना कि कम स्कोर से ज्यादा चिंता की बात यह है कि भारतीय टीम बहुत जल्दी आउट हो गई। उन्होंने कहा कि विश्व कप से पहले इस कमजोरी को दूर करना जरूरी है।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है गंभीर की असली चिंता 
गंभीर ने कहा, जब आपकी टीम 90 रन के आसपास के स्कोर पर सिमट जाती है तो चिंता होना स्वाभाविक है। मैं चिंतित क्यों नहीं होऊंगा? यहां की परिस्थितियां विश्व कप में मिलने वाली परिस्थितियों के काफी करीब होंगी। बड़ी चिंता रन बनाने की नहीं, बल्कि यह है कि हम महज 26-27 ओवर में ही ऑलआउट हो गए। यह निश्चित रूप से चिंता का विषय है।

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 333 रन बनाए थे। इसके जवाब में मैट हेनरी की छह विकेट की शानदार गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम 26.4 ओवर में ही आउट हो गई। भारत को पिछले मुकाबले में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। बारिश से प्रभावित मैच में 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 111 रन तक सात विकेट गंवा दिए थे। इन लगातार झटकों के बाद गंभीर ने स्विंग होती गेंदों का सामना करने के लिए तकनीकी और मानसिक तैयारी दोनों पर जोर दिया।
विज्ञापन

गंभीर बोले- शुरुआती 10 ओवर होते हैं चुनौतीपूर्ण 
उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में शुरुआती 10 ओवर बल्लेबाजी के लिहाज से बेहद चुनौतीपूर्ण होते हैं। इसके विपरीत भारत में आमतौर पर पारी का शुरुआती दौर बल्लेबाजी के लिए सबसे आसान माना जाता है। गंभीर ने कहा, अगर आप शुरुआती 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 35 या 40 रन बना लेते हैं तो यह भी अच्छा प्रदर्शन है। यहां शुरुआती 10 ओवर बल्लेबाजी के लिहाज से शायद सबसे मुश्किल समय होते हैं।

गंभीर ने यह भी कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों मैट हेनरी और काइल जैमीसन की गेंदों की लेंथ को लेकर अधिक स्पष्ट और निर्णायक रवैया अपनाना होगा। खासकर उन गेंदों पर बल्लेबाज असमंजस में पड़ जाते हैं, जिन पर उन्हें यह तय करने में परेशानी होती है कि आगे बढ़कर खेलना है या बैकफुट पर रहना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें