भारत को फायदे पर स्टीड का बयान
वहीं, फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कोच का भी इस मुद्दे पर बयान आया था। उन्होंने कहा, 'कार्यक्रम तैयार करना हमारे हाथ में नहीं है, इसलिए हमें इसको लेकर बहुत अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारत ने अपने सभी मैच यहां दुबई में खेले, लेकिन हमें भी यहां एक मैच खेलने का मौका मिला और हम उस अनुभव से सीख लेना चाहेंगे। इस मुकाम पर पहुंचना बहुत रोमांचक होता है और हमारा मानना है कि यह भी एक अन्य मैच की तरह है। अगर हम रविवार को अच्छा खेल दिखाकर भारत को हराने में सफल रहते हैं तो मुझे बहुत खुशी होगी।'
न्यूजीलैंड की टीम को ग्रुप ए का अपना अंतिम मैच खेलने के लिए दुबई आना पड़ा और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने के लिए उसे वापस पाकिस्तान लौटना पड़ा था। स्टीड ने स्वीकार किया के यह कार्यक्रम काफी व्यस्त था, लेकिन उनकी टीम इस तरह की परिस्थितियों से सामंजस्य से बैठाने में सक्षम है। उन्होंने कहा, 'फाइनल में खेलने के लिए अपने शरीर और दिमाग को सही स्थिति में लाने की जरूरत होती है और खिताबी मुकाबले से पहले हम इसी पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।'