फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: भारत ने T20 में हासिल की सबसे बड़ी जीत, हार्दिक की कप्तानी में लगातार चौथी सीरीज जीती, शुभमन का शतक

Thu, 02 Feb 2023 10:38 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में लगातार चौथी टी20 सीरीज जीत ली है। उसने न्यूजीलैंड को तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में 168 रन से हरा दिया। भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। शुभमन गिल ने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 12.1 ओवर में 66 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन


टी20 इतिहास में टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2018 में आयरलैंड को 148 रन से हराया था। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टी20 इतिहास में यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले पाकिस्तान ने उसे 2010 में 103 रन से हराया था। हार्दिक की कप्तानी में पिछले साल टीम इंडिया ने आयरलैंड और न्यूजीलैंड को हराया था। वहीं, इस साल श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीत लिया।

शुभमन गिल - फोटो : BCCI
शुभमन गिल ने लगाया शतक
भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 63 गेंद पर नाबाद 126 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ दो ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। डेरेल मिचेल ने 35 और कप्तान मिशेल सैंटनर ने 13 रन बनाए। भारत के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक और शिवम मावी ने दो-दो विकेट लिए।

आईसीसी के दो फुल मेंबर टीमों के बीच जीत-हार का सबसे बड़ा अंतर
मैच जगह साल जीत का अंतर
भारत बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023 168 रन
भारत बनाम आयरलैंड डबलिन 2018 143 रन
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज कराची 2018 143 रन
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज बासेटेरे 2019 137 रन

खराब रही भारत की शुरुआत
कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ईशान किशन और शुभमन गिल से अच्छी शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन किशन एक बार फिर फेल हो गए। वह तीन गेंद पर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। किशन को माइकल ब्रैसवेल ने एलबीडब्ल्यू किया।
विज्ञापन

राहुल त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
त्रिपाठी और गिल ने पारी को पटरी पर लाया
एक विकेट गिर जाने के बाद राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद पर 80 रन की साझेदारी की। त्रिपाठी ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 22 गेंद पर ही 44 रन ठोक दिए। वह टी20 में अपने पहले अर्धशतक के करीब थे, लेकिन ईश सोढ़ी की गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में वह कैच आउट हो गए। त्रिपाठी ने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए।

गिल को मिला सूर्यकुमार और हार्दिक का साथ
त्रिपाठी के आउट होने के बाद गिल ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। सूर्यकुमार 13 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद क्रीज पर आए कप्तान हार्दिक पांड्या ने गिल का बखूबी साथ दिया। पांड्या ने 17 गेंद पर 30 रन बनाए। उन्होंने गिल के साथ 40 गेंद पर 103 रनों की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल, ब्लेयर टिकनर, ईश सोढ़ी और डेरेल मिचेल ने एक-एक विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें