फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: पहले टेस्ट में साहा की जगह पंत को मिली टीम में जगह, हर्षा भोगले ने जताई नराजगी

Fri, 21 Feb 2020 11:00 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • वेलिंग्टन में खेला जा रहा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच
  • बारिश की वजह से पहले दिन सिर्फ 55 ओवर का खेल हो सका
  • भारत ने 122 रन पर गंवाए अपने पांच विकेट
विज्ञापन
हर्षा भोगले- रिधिमान साहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच वेलिंग्टन में शुरू हो चुका है। विराट कोहली ने इस मैच के लिए टीम में एक बड़ा बदलाव करते हुए रिधिमान साहा की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया है। हालांकि टीम प्रबंधन द्वारा किए गए इस बदलाव से हर्षा भोगले नाखुश दिखे और ट्वीटर पर कई ट्वीट्स के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की। 

विज्ञापन

हर्षा ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, "अभी उठा और देखा साहा बाहर है। हमें भारत के प्रत्येक युवा कीपर को यह बताना होगा कि स्टंप के पीछे की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनने की बजाय उसके सामने कुछ रन बनाने पर ध्यान लगाओ। निराश।"
 
 

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, "मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब किसी बड़े कॉन्सर्ट से श्रेया घोषाल को बाहर कर दिया जाए सिर्फ इसलिए क्योंकि दूसरी लड़की गिटार थोड़ा बेहतर बजा लेती है।" हालांकि बाद में उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया।


 

हर्षा ने इसके बाद अपने पहले ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे गलत मत समझिए। यह पंत के बारे में नहीं है। आप टेस्ट में पांच बेहतरीन बल्लेबाज, चार बेहतरीन गेंदबाज, एक विकेटकीपर और छठे नंबर के लिए नंबर छह के लिए एक कोई अन्य कौशल के बारे में सोचते हैं। अगर ऐसा है तो मैं उम्मीद करता हूं कि वो अच्छा करे क्योंकि वो एक विशेष खिलाड़ी है, मगर साहा के लिए दुःख हुआ"।
 
 
विज्ञापन

हालांकि हर्षा ने जडेजा की जगह अश्विन के चुने जाने पर खुशी जताई और इशांत की वापसी पर भी उत्साहित दिखे। बता दें कि ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 और वनडे दोनों ही सीरीज में मौके नहीं मिले थे और पहले टेस्ट के लिए भी साहा की चर्चा अधिक थी।

इन सबके बीच मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने चायकाल तक 122 रन पर अपने पांच शुरुआती विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद बारिश की वजह से पहले दिन का खेल 55 ओवर के बाद ही खत्म करना पड़ा। मेहमान टीम की तरफ से अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत क्रीज पर बने हए थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें