फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिताबी जीत का सम्मान: T20 विश्वकप जीतने पर राज्यसभा में भारतीय टीम को दी गई बधाई, सभापति ने प्रदर्शन को सराहा

Mon, 09 Mar 2026 01:21 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार विजेता बनने का गौरव हासिल कर लिया। अब राज्यसभा ने भी विजेता टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप चैंपियन भारतीय टीम - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम की खिताबी जीत पर सोमवार को राज्यसभा में टीम के सदस्यों को बधाई दी गई। सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा सदस्यों की तरफ से विश्व विजेता भारतीय टीम को बधाई दी और टीम की जमकर प्रशंसा की। भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन

खिताब का बचाव करने वाली पहली टीम
भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। भारत एकमात्र देश है जिसने इस टूर्नामेंट के खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है। भारत के 255 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्वकप का खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2007 में पहले संस्करण और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीती थी। सूर्यकुमार यादव का भी नाम विश्व विजेता कप्तानों में शुमार हो गया है। अहमदाबाद में साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्वकप में हार के बाद कई बातें कही गई थीं, लेकिन अब टीम इंडिया ने चैंपियन बनते हुए इतिहास दोहराया भी, हराया भी और नया इतिहास भी रच दिया।
विज्ञापन

सदस्यों ने मेज थप-थपाकर किया अभिवादन 
संसद के बजट सत्र का सोमवार से दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस दौरान राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सदन की ओर से भारतीय टीम को जीत की बधाई दी। सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने मेज थप-थपाकर भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने जीत की बधाई देते हुए कहा, माननीय सदस्यों, यह देश के लिए गर्व की बात है कि भारतीय टीम ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। यह तीसरी बार है जब भारत ने इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। दिलचस्प बात है कि लगातार दूसरी बार टीम ने ऐसा किया है क्योंकि भारत ने इससे पहले संस्करण में भी ट्रॉफी अपने नाम की थी। यह जीत इसलिए भी विशेष है क्योंकि भारत पहला देश है जो अपनी मेजबानी में टी20 विश्व कप का विजेता बना है। पूरे टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा जिसने करोड़ों भारतीय प्रशंसकों को खुश होने का मौका दिया। सदन की ओर से मैं भारतीय टीम को इस जीत के लिए बधाई देता हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें