भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आंकड़े
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में सिर्फ एक बार आमने-सामने आई है। साल 2000 में खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को चार विकेट से हराया था। आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का कीवियों के खिलाफ रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। 2023 वनडे विश्व कप में ही भारत ने कीवियों से पार पाया था, वरना न्यूजीलैंड की टीम ज्यादातर मौकों पर हावी रही है। दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट्स में कुल 22 बार आमने-सामने आ चुकी है। इनमें से सिर्फ छह मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि न्यूजीलैंड ने 15 मैच जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रहा है।
सीमित ओवरों के आईसीसी टूर्नामेंट के मैच में भारत को न्यूजीलैंड से पिछली हार 2021 में मिली थी, जब टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड ने भारत को दुबई में ही आठ विकेट से हराया था। ओवरऑल वनडे में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें कुल 118 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से भारत ने 60 मैचों में और कीवियों ने 50 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच टाई रहा, जबकि सात मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।