फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: 'लगातार हो रहे बदलाव...', भारत के वनडे सीरीज हारने के लिए अजिंक्य रहाणे ने किसे ठहराया जिम्मेदार?

Mon, 19 Jan 2026 07:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अजिंक्य रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज हार के लिए भारतीय टीम में लगातार हो रहे बदलावों को जिम्मेदार ठहराया और विश्व कप से पहले स्थिर टीम संयोजन पर भरोसा जताने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि अब प्रयोग कम कर सही खिलाड़ियों को स्पष्ट भूमिका और पूरा समर्थन देना टीम प्रबंधन के लिए सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
अजिंक्य रहाणे-गौतम गंभीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना है कि वनडे टीम में बार-बार किए गए बदलावों का खामियाजा भारत को इस सीरीज में भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे अगला वनडे विश्व कप नजदीक आ रहा है, टीम प्रबंधन को अब प्रयोग कम करके एक स्थिर संयोजन पर भरोसा दिखाना चाहिए।
विज्ञापन

रहाणे ने किस पर फोड़ा हार का ठींकरा?
  • भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में पहली बार वनडे सीरीज हार का सामना करना पड़ा। आखिरी मुकाबले में 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 41 रन से पीछे रह गई। हालांकि, विराट कोहली ने शानदार 124 रन की पारी खेली और हरषित राणा ने अपना पहला वनडे अर्धशतक जमाया, लेकिन टीम जीत तक नहीं पहुंच सकी।
  • क्रिकबज से बातचीत में रहाणे ने कहा, 'कड़े सवाल तो होंगे। भारत ने पिछले 9 में से 5 वनडे मुकाबले गंवाए हैं। इसका एक बड़ा कारण लगातार बदलाव हैं। विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों को सुरक्षा और स्पष्टता चाहिए। अगर आप किसी खिलाड़ी को उस फॉर्मेट में खिलाना चाहते हैं, तो उसे पूरा भरोसा देना जरूरी है।'
  • उन्होंने आगे कहा कि भारतीय क्रिकेट भावनाओं से जुड़ा हुआ है और फैंस की उम्मीदें हमेशा बहुत ऊंची रहती हैं। रहाणे ने कहा, 'न्यूजीलैंड की टीम भले ही उनकी ए या बी टीम कही जा रही हो, लेकिन उम्मीद यही थी कि भारत यह सीरीज आसानी से 3-0 से जीतेगा। लेकिन जिस तरह से न्यूजीलैंड ने खेल दिखाया, वह काबिले-तारीफ है।'

टीम प्रबंधन को दी सलाह
रहाणे ने टीम प्रबंधन को सलाह देते हुए कहा कि अब प्रोसेस पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम को यह तय करना होगा कि किन खिलाड़ियों को आगे बैक करना है। अभी समय है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद काफी समय तक वनडे क्रिकेट नहीं है। आईपीएल के बाद ही दोबारा वनडे खेले जाएंगे। ऐसे में सही खिलाड़ियों और सही संयोजन को चुनकर उन पर भरोसा दिखाना सबसे अहम है।' इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजी भी सवालों के घेरे में रही। अच्छी शुरुआत के बावजूद मिडिल ओवर्स में टीम पूरी तरह बिखर गई। डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने शतक जड़कर भारतीय गेंदबाजों को बेबस कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर की देखरेख में वनडे सीरीज का रिकॉर्ड
भारत ने गंभीर की कोचिंग में अब तक पांच प्रमुख द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली हैं और नतीजे चौंकाने वाले हैं। भारत ने पांच में से तीन सीरीज गंवाई हैं वह भी घर में और बाहर दोनों जगह। 2023 वनडे विश्व कप के बाद इस प्रारूप में भारत का हाल खराब रहा है। यानी संतुलन टूटा हुआ है और किसी भी शीर्ष टीम के लिए यह रिकॉर्ड खतरे की घंटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें