फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: 'रोहित-कोहली को खुद पर संदेह हो सकता है', उम्रदराज खिलाड़ियों के मुद्दे पर आया गिलक्रिस्ट का बयान

Mon, 04 Nov 2024 03:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उम्रदराज खिलाड़ियों के मुद्दे पर बात करते हुए गिलक्रिस्ट ने कहा- कुछ उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं जो खुद पर थोड़ा संदेह करना शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
एडम गिलक्रिस्ट-रोहित शर्मा - फोटो : gilly381/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज गंवाकर भारतीय टीम की पूरी दुनिया में किरकिरी हो गई। टॉम लाथम की टीम ने भारत को उनके घर में 0-3 से हराकर इतिहास रच दिया और मेजबानों के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए। अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने भारत के निराशाजनक प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन को खुद से कछ कड़े सवाल करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
Trending Videos

भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने भारत को पहले बंगलूरू में आठ विकेट से हराया, बाद में पुणे टेस्ट 113 रन से जीता। तीसरे मुकाबले में भी न्यूजीलैंड ने भारत को 25 रनों से हराकर क्लीन स्वीप कर लिया। क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय टीम को घर पर टेस्ट सीरीज में तीनों मुकाबले हारने पड़े हैं।

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
इस सीरीज में शिकस्त के बाद गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को अपने खिलाड़ियों से सवाल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा- इस हार ने भारतीय टीम और उनके खिलाड़ियों पर बहुत अधिक प्रभाव डाला है। उन्हें खुद से कठिन सवाल करने होंगे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
गिलक्रिस्ट ने आगे कहा- मैं उनसे यह उम्मीद नहीं कर रहा था कि वे आसानी से हार जाएंगे, लेकिन यह एक क्लीन स्वीप था। मुझे नहीं याद है कि उनके साथ ऐसा कब हुआ था। मुझे लगता है कि इस घटना के बाद आंतरिक रूप से कुछ सवाल उठेंगे। एक जुनूनी क्रिकेट प्रेमी देश की टीम पर अपने प्रदर्शन में बदलाव का दबाव होगा। 

विराट-रोहित-जडेजा-अश्विन - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पीटीआई की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित के बीच उम्रदराज खिलाड़ियों के साथ टीम के आगे बढ़ने के बारे में अनौपचारिक चर्चा कर सकती है। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, "भारत अगर इंग्लैंड में खेल जाने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं करता है, तो इस बात की काफी संभावना होगी कि इन चारों में से कुछ नाम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में नहीं होंगे। इन चारों ने घरेलू मैदान पर संभवतः एक साथ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल लिया है।"
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : BCCI
उम्रदराज खिलाड़ियों के मुद्दे पर बात करते हुए गिलक्रिस्ट ने कहा- कुछ उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं जो खुद पर थोड़ा संदेह करना शुरू कर सकते हैं। उस भारतीय टीम में कुछ उच्च श्रेणी के क्रिकेटर भी हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि वे उस चुनौती से कैसे उबरते हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें