फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvIND: विराट ने दिए हैं बदलाव के संकेत, चौथे टी-20 में कुछ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Fri, 31 Jan 2020 07:08 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी है। विराट की अगुवाई में टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड में कोई टी-20 सीरीज अपने नाम की है। हालांकि कोहली ने तीनों मुकाबलों में टीम में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया था लेकिन बाकी के दो मुकाबलों में उन्होंने बदलाव के साफ़तौर पर संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन


ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 मैच में कुछ ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI

Trending Videos

रोहित और राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
ओपनर
टीम इंडिया फिलहाल अपनी सलामी बल्लेबाजी में शायद ही कोई बदलाव करे, ऐसे में एक बार फिर से रोहित शर्मा और केएल राहुल ही टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। दोनों ही खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।

श्रेयस अय्यर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
मिडिल ऑर्डर
विराट के नेतृत्व में मध्यक्रम की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे के कंधों पर ही होगी। यहां पर भी विराट शायद ही कोई बदलाव करें। एक बार फिर से विराट श्रेयस अय्यर को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतार सकते हैं।

वाशिंगटन सुंदर - फोटो : ट्विटर
ऑलराउंडर
तीसरे मैच के बाद विराट ने नए खिलाड़ियों को मौका देने की बात की थी और वाशिंगटन सुंदर का नाम लिया था, ऐसे में रविन्द्र जडेजा की जगह इस मैच में सुंदर को अजमाया जा सकता है। वहीं शिवम दुबे एक बार फिर से ऑलराउंडर की भूमिका में बने रह सकते हैं।

शमी - फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाज
तीसरे मैच में टीम को हार से बचाने वाले मोहम्मद शमी टीम की कमान संभाले रह सकते हैं, उनके साथ नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह में से किसी दो को जगह मिल सकती है। वहीं स्पिन विभाग में युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन

टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
संभावित XI भारतीय खिलाड़ी
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी और जसप्रीत बुमराह 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें