सूर्यकुमार के साथ लक्ष्मण
- फोटो : BCCI
मैच से एक दिन पहले मंगलवार को मुंबई के दो खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर क्राइस्टचर्च के टूर पर निकले। इस दौरान दोनों ने ट्राम का भी आनंद उठाया। दोनों ने ट्राम में बैठकर खूब तस्वीरें खिंचवाईं। बीसीसीआई ने इसकी तस्वीर भी जारी की है। श्रेयस और शार्दुल कैजुअल ड्रेस में काफी डैशिंग लग रहे थे। दोनों ने एकदूसरे का इंटरव्यू लिया और क्राइस्टचर्च को लेकर चर्चा की। दोनों ने कई यादों को साझा किया।
शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
इससे पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन की भी तस्वीरें साझा की थीं। अभ्यास सत्र के दौरान एक्टिंग हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण सूर्यकुमार यादव से काफी देर तक बातचीत करते नजर आए। वहीं, श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा और संजू सैमसन ने जमकर बैटिंग प्रैक्टिस की। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर भी बैटिंग प्रैक्टिस करते नजर आए। खाली समय में अर्शदीप और उमरान मस्ती करते भी नजर आए।
दीपक चाहर, शार्दुल और दीपक हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में भारत को सात विकेट से हराया था। वहीं, दूसरा वनडे बारिश से धुल गया था। तीसरे वनडे में टीम इंडिया वापसी करना चाहेगी। इससे पहले भारत ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टी20 सीरीज 1-0 से अपने नाम की थी। हार्दिक पांड्या समेत कई सीनियर प्लेयर्स वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं हैं।
अर्शदीप और उमरान मलिक; संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
वनडे सीरीज के लिए दोनों स्क्वॉड
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, लोकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टॉम लैथम।
अर्शदीप और वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : BCCI
भारत: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।