भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की। मयंक अग्रवाल के साथ पारी का आगाज करने आए शुभमन गिल आज आक्रामक मूड में दिखाई पड़े। उन्होंने कीवी गेंदबाजों पर हावी होते हुए आतिशी बल्लेबाजी की।
जेमीसन के एक ओवर में जड़े तीन चौके
कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया को परेशान करने वाले काइल जेमीसन को इस बार शुभमन गिल ने नहीं बख्शा। उन्होंने जेमीसन के पहले ओवर में तीन चौके लगाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यह भारत की पारी की दूसरा और जेमीसन का पहला ओवर था। शुभमन ने जिस शानदार अंदाज में जेमीसन के एक ओवर में तीन चौके लगाए उसका वीडियो बीसीसीआई टीवी पर शेयर किया गया है। वहीं बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस वीडियो को साझा किया है। इस ओवर में शुभमन ने 12 रन बटोरे थे।
44 रन बनाकर आउट हुए शुभमन
पारी का आगाज करने आए शुभमन ने आक्रामक बल्लेबाजी की। वह जिस अंदाज में बैटिंग कर रहे थे उसे देखकर लगा कि आज वह कोई संकल्प लेकर आए हैं। क्योंकि पहले टेस्ट मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। पहली पारी में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की शुभमन जब 44 रनों पर खेल रहे थे तो उस दौरान उन्हें एजाज पटेल ने आउट कर दिया। 44 रनों की अपनी पारी में शुभमन ने सात चौके और एक छक्का भी लगाया।