फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ 2nd Test: क्या करुण नायर जैसा होगा श्रेयस का हाल या मुंबई टेस्ट में मौका देंगे विराट?

Thu, 02 Dec 2021 08:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर को दूसरे मैच में भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है। हालांकि रहाणे और पुजारा की खराब फॉर्म के चलते विराट अय्यर को अपनी टीम में रखना चाहेंगे। 
 
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर और करुण नायर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शतक के साथ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले श्रेयस अय्यर को वानखेड़े टेस्ट में भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है। इस मैच में भारत के नियमित टेस्ट कप्तान विराट कोहली वापसी कर रहे हैं और अय्यर को उनकी जगह पर ही टीम इंडिया में शामिल किया गया था। इससे पहले करुण नायर के साथ ऐसा हो चुका है। नायर ने रहाणे की जगह भारतीय टीम में मौका मिलने पर तिहरा शतक लगाया था, लेकिन अगले मैच में उनके वापस आने पर अय्यर टीम से बाहर हो गए थे। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी अय्यर को पहले टेस्ट में कोहली की जगह पर डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने शतक के साथ अपना टेस्ट करियर शुरू किया। दूसरी पारी में भी उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि सीरीज के दूसरे मैच में विराट टीम में वापस लौटेंगे और उनके लिए जगह बनाने के लिए अय्यर को बेंच पर बैठाया जा सकता है। 

रहाणे या पुजारा भी हो सकते हैं बाहर 
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पुजारा ने लगभग तीन सालों से कोई शतक नहीं लगाया है, जबकि रहाणे का आखिरी शतक पिछले साल दिसंबर के महीने में ही आया था। इसके बाद से रहाणे ने लगभग 20 के औसत से रन बनाए हैं। वहीं पुजारा ने भी लगातार निराश किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में भी इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने खराब प्रदर्शन किया था और भारतीय टीम यह मैच हार सकती थी। हालांकि अय्यर ने दोनों पारियों में भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। ऐसे में विराट चाहेंगे कि श्रेयस उनकी टीम में रहें और पुजारा या रहाणे को टीम से बाहर किया जाए। 
विज्ञापन


करुण नायर के साथ क्या हुआ था
साल 2016 में इंग्लैंड और भारत के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में अजिंक्य रहाणे के न रहने पर करुण नायर को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया था। इस मैच में करुण नायर ने नाबाद 303 रन बनाए थे और की जीत तय की थी। इसके बाद अगले मैच में रहाणे वापस लौटे और नायर को टीम से बाहर कर दिया गया। लगभग तीन महीने बाद नायर को फिर से भारतीय टीम में शामिल किया गया, लेकिन वो तब तक अपनी लय खो चुके थे। इसके बाद उन्होंने पांच पारियों में 54 रन बनाए और अब भारत की टेस्ट टीम में उनकी वापसी की संभावनाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें