फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: कोई प्लान बनाते हो? ताश के पत्तों की तरह बिखरी भारतीय सेना, फैंस ने लगाई रोहित-गंभीर को लताड़

Fri, 25 Oct 2024 02:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

इस मैच में भारतीय टीम की पहली पारी 156 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे। ऐसे में न्यूजीलैंड को 103 रन की बढ़त मिली। भारतीय बल्लेबाजी बंगलूरू टेस्ट में फ्लॉप रहने के बाद एकबार फिर फेल साबित हुई। 
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की स्थिति नाजुक नजर आ रही है। पहली पारी में रोहित शर्मा की सेना 156 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के पांच बल्लेबाज (दो खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए) दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए।  टीम के इस प्रदर्शन ने एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया। 
विज्ञापन

भारत के खराब प्रदर्शन पर फूटा फैंस का गुस्सा
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। कप्तान रोहित शर्मा शून्य पर आउट हुए जबकि धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली सिर्फ एक रन बना सके। पिछले मैच में शतक लगाने वाले सरफराज खान पहली पारी में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, उनके साथ शतकीय साझेदारी निभाने वाले ऋषभ पंत सिर्फ 18 रन बना पाए। इस मुकाबले की पहली पारी में यशस्वी (30), शुभमन (30) और रवींद्र जडेजा (38) के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं चला। भारत के इस खराब प्रदर्शन पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। 

आइये देखते हैं फैंस के रिएक्शंस...







 
विज्ञापन

बंगलूरू के बाद पुणे में भी फ्लॉप 
इस मैच में भारतीय टीम की पहली पारी 156 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे। ऐसे में न्यूजीलैंड को 103 रन की बढ़त मिली। भारतीय बल्लेबाजी बंगलूरू टेस्ट में फ्लॉप रहने के बाद एकबार फिर फेल साबित हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें