इस मैच में भारतीय टीम की पहली पारी 156 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाए थे। ऐसे में न्यूजीलैंड को 103 रन की बढ़त मिली। भारतीय बल्लेबाजी बंगलूरू टेस्ट में फ्लॉप रहने के बाद एकबार फिर फेल साबित हुई।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की स्थिति नाजुक नजर आ रही है। पहली पारी में रोहित शर्मा की सेना 156 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। भारत के पांच बल्लेबाज (दो खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए) दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। टीम के इस प्रदर्शन ने एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया।
विज्ञापन
भारत के खराब प्रदर्शन पर फूटा फैंस का गुस्सा
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। कप्तान रोहित शर्मा शून्य पर आउट हुए जबकि धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली सिर्फ एक रन बना सके। पिछले मैच में शतक लगाने वाले सरफराज खान पहली पारी में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, उनके साथ शतकीय साझेदारी निभाने वाले ऋषभ पंत सिर्फ 18 रन बना पाए। इस मुकाबले की पहली पारी में यशस्वी (30), शुभमन (30) और रवींद्र जडेजा (38) के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं चला। भारत के इस खराब प्रदर्शन पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा।
बंगलूरू के बाद पुणे में भी फ्लॉप