फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर से जुड़ा अजब संयोग: 2012 में खिलाड़ी और अब बतौर कोच घर पर गंवाई सीरीज, विराट-अश्विन दोनों हार का हिस्सा

Sat, 26 Oct 2024 04:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

2012-13 में जब पिछली बार भारत ने अपने घर में टेस्ट सीरीज गंवाई थी तो गौतम गंभीर उस टीम का हिस्सा रहे थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की उस टेस्ट सीरीज में खेल रहे थे। भारत ने तब 2-1 से सीरीज गंवाई थी।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पुणे में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 113 रन से हार मिली। इससे पहले बंगलूरू टेस्ट भारत ने आठ विकेट से अपने नाम किया था। गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद यह टीम इंडिया की दूसरी टेस्ट सीरीज थी और अपने घर में भारत को हार का सामना करना पड़ा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए लिहाज से यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम थी, लेकिन अब इस हार ने टीम की परेशानियां बढ़ा दी हैं। अब भारत को फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए बाकी बचे छह में से चार टेस्ट जीतने होंगे। यानी भारत को ऑस्ट्रेलिया को चार या पूरे पांचों मैचों में हराना होगा। गंभीर के कोच बनने के बाद यह बड़ी हार है क्योंकि न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में कोई टेस्ट सीरीज जीती है। वहीं, भारत 12 साल बाद अपने घर में कोई टेस्ट सीरीज हारा है। इतना ही नहीं गंभीर के साथ एक अजब संयोग भी जुड़ गया।
विज्ञापन

गंभीर दोनों बार हार का हिस्सा रहे

दरअसल, 2012-13 में जब पिछली बार भारत ने अपने घर में टेस्ट सीरीज गंवाई थी तो गौतम गंभीर उस टीम का हिस्सा रहे थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की उस टेस्ट सीरीज में खेल रहे थे। भारत ने तब 2-1 से सीरीज गंवाई थी। वहीं, 2024 में जब टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज गंवाई है तो गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच हैं। इतना ही नहीं विराट कोहली और आर अश्विन भी 2012-13 में खेली गई उस टेस्ट सीरीज का हिस्सा रहे थे। वह इस हारने वाली टीम का भी हिस्सा हैं। 

25 साल में घर पर चौथी टेस्ट सीरीज हार

यह साल 2000 से लेकर अब तक अपने घर में भारत की चौथी टेस्ट सीरीज हार है। साल 2000 में हैंसी क्रोनिए की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था। इसके बाद 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उसके घर में 2-1 से हराया था। तब कुछ मैचों में एडम गिलक्रिस्ट ने और कुछ में रिकी पोंटिंग ने कप्तानी की थी। इसके बाद 2012 में एलिस्टेयर कुक की कप्तानी में इंग्लैंड ने भारत को 2-1 से हराया था। अब इस लिस्ट में टॉम लाथम शामिल हो चुके हैं। लाथम इसी सीरीज से टेस्ट कप्तान बने थे और उनके लिए इससे बड़ी जीत कुछ और नहीं हो सकती। 
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 156 रन पर समाप्त हो गई थी। 103 रन के साथ न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए और कुल मिलाकर 358 रन की बढ़त हासिल की थी। 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए और रवींद्र जडेजा ने 42 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज 25+ का आंकड़ा नहीं छू सका। रोहित शर्मा आठ रन, शुभमन गिल 23 रन, विराट कोहली 17 रन, ऋषभ पंत खाता खोले बिना, वॉशिंगटन सुंदर 21 रन और सरफराज खान नौ रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने पहली पारी में सात विकेट और दूसरी पारी में छह विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें