फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND Vs NZ 1st Test Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच आज से पहला टेस्ट मैच, कब, कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Thu, 25 Nov 2021 12:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी, वह भी घरेलू मैदान पर, ऐसे में टीम यहां मैच जीतकर दूसरे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की जोरदार शुरुआत करना चाहेगी। न्यूजीलैंज से आज से पहले टेस्ट में उसकी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम को इसी साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के हाथों पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड में खेला गया खिताबी मुकाबला पूरी तरह से न्यूजीलैंड ने नाम रहा था। हालांकि अब चीजें और परिस्थितियां दोनों अलग हैं और भारतीय टीम के लिए मददगार भी हैं। नए कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम पहली बार टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी वह भी घरेलू मैदान पर, ऐसे में टीम यहां मैच जीतकर दूसरे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की जोरदार शुरुआत करना चाहेगी। दोनों टीमें आज से पहले टेस्ट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।

विज्ञापन


कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार यानी 25 नवंबर को खेला जाएगा।

कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच?
यह मुकाबला कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे होगा मैच?
मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे होगा और पहली गेंद सुबह 9:30 बजे डाली जाएगी।




कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

कहां देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन


संभावित एकादश:
भारत:

मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड:
डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन, रॉस टेलर, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), टॉम लैथम, मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, काइल जैमीसन, नील वैगनर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें