फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ 1st T20 Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Fri, 27 Jan 2023 10:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st T20 Live Streaming, Telecast: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 22 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारत ने जीते हैं, जबकि नौ मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की। तीन मैच टाई रहे हैं। भारत में दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा। दोनों टीमें इसके लिए तैयारियों में जुट गई हैं। इस सीरीज में भारतीय टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे। केन विलियम्सन न्यूजीलैंड के भारत दौरे का हिस्सा नहीं हैं। टी20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम इस फॉर्मेट में नए कप्तान के नेतृत्व में शानदार फॉर्म में है। टी20 विश्व कप के बाद हार्दिक की कप्तानी में भारतीय टीम कोई टी20 सीरीज नहीं हारी है और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी जीत के इस क्रम को बरकरार रखना चाहेगी।
विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 22 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारत ने जीते हैं, जबकि नौ मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की। तीन मैच टाई रहे हैं। भारत में दोनों टीमें आठ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से पांच बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, जबकि न्यूजीलैंड को तीन मैचों में जीत मिली। रांची में भारत और न्यूजीलैंड की टीम एक बार आमने-सामने आ चुकी है। 2021 में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

आइए जानते हैं पहले टी20 के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच 27 जनवरी यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
डीडी फ्री डिश पर आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह के शुल्क की आवश्यक्ता नहीं होती है। अगर आपके घर में टाटा स्काई का कनेक्शन है तो आप टाटा प्ले एप पर भी यह मैच देख सकते हैं। इसके लिए भी आपको अतिरिक्त शुल्क की जरूरत नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें