फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ T20 Live Streaming: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देख पाएंगे मैच

Fri, 18 Nov 2022 11:27 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड से दो टी20 मैचों की सीरीज 2-0 से जीती थी। हार्दिक पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी बड़ी टीम के खिलाफ कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन
केन विलियमसन और हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत शुक्रवार (18 नवंबर) को होगी। दोनों टीमें वेलिंगटन में आमने-सामने होंगी। टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें सेमीफाइनल में बाहर हो गई थीं। भारत को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया और कीवी टीम उस हार को भूलकर नई शुरुआत करने उतरेगी।
विज्ञापन

इस सीरीज में भारत के नियमित रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई है। पांड्या आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कमान संभाल चुके हैं। उन्होंने टीम को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया था। उसके बाद उन्हें भारत की कप्तानी का मौका मिला था। हार्दिक की कप्तानी में टीम इंडिया आयरलैंड से दो टी20 मैचों की सीरीज 2-0 से जीती थी। हार्दिक पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी बड़ी टीम के खिलाफ कप्तानी करेंगे।

कब है भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 18 नवंबर यानी शुक्रवार को है।

कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला?
भारत और न्यूजीलैंड का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे से है। टॉस सुबह 11:30 बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के टी20 मैचों के प्रसारण का अधिकार डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) के पास है। आप फ्री में मैच का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें