IND vs NEP Weather: फिर रद्द होगा भारत का मैच? पाकिस्तान के बाद नेपाल के खिलाफ मुकाबले पर भी बारिश का साया
Mon, 04 Sep 2023 09:33 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंडी (श्रीलंका)
सार
Kandy Weather Forecast, IND vs NEP Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन और हार्दिक पांड्या को छोड़कर सभी बल्लेबाज फेल रहे। नेपाल के खिलाफ टीम इंडिया की नजर दमदार वापसी करने पर है। हालांकि, इस मुकाबले से पहले प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। एक बार फिर से टीम इंडिया के मैच में बारिश खलल डाल सकती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एशिया कप का पांचवां मुकाबला भारत और नेपाल के बीच कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। ग्रुप-ए में यह मैच भारत के लिए करो या मरो वाला है। उसे अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ एक अंक से संतोष करना पड़ना था। कैंडी में बारिश के कारण पाकिस्तान की पारी नहीं हो पाई थी। मैच को रद्द घोषित किया गया था। इस कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे। पाकिस्तान की टीम दो मैच में तीन अंक के साथ सुपर-4 में पहुंच गई। वहीं, भारतीय टीम अधर में लटक गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन और हार्दिक पांड्या को छोड़कर सभी बल्लेबाज फेल रहे। नेपाल के खिलाफ टीम इंडिया की नजर दमदार वापसी करने पर है। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के पहले मैच में नेपाल को 238 रन से करारी शिकस्त दी थी। ऐसे में उसके लिए भारत का सामना करना आसान नहीं होगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। एक बार फिर से टीम इंडिया के मैच में बारिश खलल डाल सकती है।
Trending Videos
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है मौसम का पूर्वानुमान?
पल्लेकल में सोमवार की सुबह बारिश की लगभग 60 फीसदी संभावना है। ऐसे में प्रशंसकों को गीला मैदान दिख सकता है। हालांकि, टॉस के समय (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे) बारिश की संभावना 22 फीसदी है और शाम छह बजे तक भी यही स्थिति रहेगी। खेल के दूसरे भाग में बारिश की संभावना 66 फीसदी हो जाएगी। ऐसे में एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान मैच की तरह आधा मुकाबला ही देखने को मिल सकता है।
चार सितंबर को कैंडी के मौसम का पूर्वानुमान
- फोटो : गूगल स्क्रीनशॉट
भारत के लिए क्या हैं सुपर-4 में पहुंचने के समीकरण:
नेपाल के खिलाफ भारत का मैच करो या मरो वाला हो गया है। नेपाल से जीतने पर टीम सुपर-4 में जाएगी। अगर हार जाती है तो नेपाल अगले दौर में पहुंच जाएगा।
अगर नेपाल के खिलाफ भी मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो भारत को एक अंक मिल जाएगा और इससे उसके अंकों की कुल संख्या दो हो जाएगी। टीम इंडिया ऐसे में अगले राउंड में पहुंच जाएगी।
नेपाल को अगले राउंड में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। उसे चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। अगर मैच रद्द भी होता है तो उसे एक अंक ही मिलेगा और वह दो मैच में कुल एक अंक के साथ बाहर हो जाएगा।
मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। बैकअप: संजू सैमसन।