फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NED: विश्व कप के नॉकआउट मैच से पहले कोहली सीख रहे हैं नए शॉट्स, बल्लेबाजी को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 10 Nov 2023 11:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने कहा कि तकनीक का अभ्यास जरूरी है। एक ऐसी चीज है जहां आप तकनीक के बारे में सोचते हैं जिसका प्रयोग आप मैच जीतने के लिए कर सकते हैं या यह सोचकर उसे अपनाते हैं कि अगर मैं इस तरह से खेलता हूं तो सुधार जरूर होगा।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि वह संपूर्ण बल्लेबाज बनने की जगह नए स्ट्रोक सीख रहे हैं। 35 साल के कोहली ने पिछले साल टी-20 विश्वकप के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाकर अपने शॉट्स की विविधता दिखाई थी। 
विज्ञापन


कोहली ने कहा कि तकनीक का अभ्यास जरूरी है। एक ऐसी चीज है जहां आप तकनीक के बारे में सोचते हैं जिसका प्रयोग आप मैच जीतने के लिए कर सकते हैं या यह सोचकर उसे अपनाते हैं कि अगर मैं इस तरह से खेलता हूं तो सुधार जरूर होगा। बल्लेबाजी में सुधार के लिए बहुत से लोग इस बात के बारे में नहीं जानते हैं।

विराट ने कहा, ‘सुधार तब होगा जब आप सोचते हैं कि मैच जीतने के लिए मैं अपने खेल में क्या नया जोड़ सकता हूं। आप ऐसा संपूर्ण बल्लेबाज बनने के लिए नहीं करते हैं। कम लोग यह जानते हैं कि तकनीकी रूप से अच्छा बनने के लिए आप अभ्यास नहीं करते हैं। अभ्यास करने से मैं एक नया शॉट सीख सकता हूं व मैं टीम के लिए रन बना सकता हूं और मैच जीतने में योगदान दे सकता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें