फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ मैच खेलेंगे अभिषेक शर्मा? तिलक वर्मा ने दिया स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट; जानिए

Wed, 11 Feb 2026 06:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद डिस्चार्ज हो गए हैं, लेकिन नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने पर अभी फैसला नहीं हुआ है। तिलक वर्मा ने बताया कि टीम प्रबंधन उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर संजू सैमसन विकल्प के तौर पर तैयार हैं।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप में भारत और नामीबिया के बीच गुरुवार को खेले जाने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण  के कारण दो दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद अब डिस्चार्ज हो गए हैं, लेकिन उनका नामीबिया के खिलाफ खेलना अभी भी तय नहीं है।
विज्ञापन

तिलक ने दिया अभिषेक के स्वास्थ्य पर बड़ा अपडेट
मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अभिषेक की सेहत पर अपडेट देते हुए कहा, 'अभिषेक आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। कल के मैच में उनके खेलने पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। हमारे पास अभी थोड़ा समय है।' अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद फील्डिंग के दौरान उनकी जगह संजू सैमसन को उतारा गया। जानकारी के मुताबिक, उस मैच के दौरान ही अभिषेक अस्वस्थ थे और दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन

संजू सैमसन को मिलेगा मौका?
इस बीच संजू सैमसन ने मंगलवार को नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास किया और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक के साथ लंबा समय बिताया। इससे संकेत मिलते हैं कि टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक की अनुपस्थिति की स्थिति में विकल्प तैयार रखे हैं। हालांकि, टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा रविवार तक पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर आयोजित डिनर में भी शामिल हुए थे, हालांकि वह बाकी खिलाड़ियों से पहले वहां से निकल गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें