फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs IRE: टी-20 में भारत ने चेज करते हुए अपने ही इस रिकॉर्ड की बराबरी की, जानें पूरा मामला

Mon, 27 Jun 2022 08:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन

सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने चार विकेट पर 108 रन का स्कोर बनाया। आयरलैंड के 109 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 9.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले टी-20 में जीत हासिल की। 109 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 9.2 ओवर में हासिल कर लिया। दरअसल, बारिश की वजह से यह मुकाबला 12-12 ओवर का हुआ था। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने चेज के मामले में अपने ही एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 
विज्ञापन

दरअसल, भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में जीत के साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार नौ मैच जीत लिए हैं। यह रिकॉर्ड टीम इंडिया ने 2021-22 में तीन कप्तानों के नेतृत्व में हासिल किया। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या शामिल हैं। इससे पहले 2019-20 में भी भारत ने चेज करते हुए टी-20 में लगातार नौ मैच जीते थे।

तब भारत ने यह रिकॉर्ड विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में हासिल किया था। वहीं, 2017-18 में भारत ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के नेतृत्व में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार आठ टी-20 जीते थे। वहीं, धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2012-14 के बीच चेज करते हुए लगातार सात मैच जीते थे।

पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने आयरलैंड को सात विकेट से हरा दिया। बारिश की वजह से यह मैच 12-12 ओवर का हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने चार विकेट पर 108 रन का स्कोर बनाया। आयरलैंड के 109 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 9.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन

दीपक हुड्डा ने 29 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। वहीं, ईशान किशन ने 11 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 26 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान हार्दिक ने 12 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने दो मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त ले ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें