फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs IRE: भारत से क्लीन स्वीप होने के बाद आयरलैंड को एक और झटका, धीमी ओवर गति के लिए लगा जुर्माना, जानें

Thu, 16 Jan 2025 04:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट

सार

आयरलैंड की टीम निर्धारित समय से दो ओवर पीछे रही जिससे मैच रेफरियों के आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल की मैच रेफरी जी एस लक्ष्मी ने आयरलैंड पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम पर भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में धीमी ओवर गति के लिए बृहस्पतिवार को मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारत ने इस मैच को 304 रन से जीतकर सीरीज क्लीन स्वीप की। मेजबान टीम ने बुधवार को स्मृति मंधाना (135) और प्रतिका रावल (154) के शानदार शतकों की मदद से पांच विकेट पर 435 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह किसी भी भारतीय टीम (पुरुष या महिला) का वनडे में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। आयरलैंड की टीम 31.4 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन


आयरलैंड की टीम निर्धारित समय से दो ओवर पीछे रही जिससे मैच रेफरियों के आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल की मैच रेफरी जी एस लक्ष्मी ने आयरलैंड पर जुर्माना लगाया। मैदानी अंपायर किम कॉटन और अक्षय टोट्रे, तीसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा और चौथी अंपायर वृंदा राठी यह जुर्माना तय किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा, 'खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार टीम के निर्धारित समय के अंदर गेंदबाजी नहीं करने पर खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।'

आईसीसी ने कहा, 'आयरलैंड के कप्तान गैबी लुईस ने जुर्माना स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।' तीसरे वनडे मैच में भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 435 रन बनाए थे जो उसका इस प्रारूप में सर्वोच्च टोटल है। इससे पहले टीम ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में पांच विकेट पर 370 रन बनाए थे जो उसका सर्वोच्च टोटल था, लेकिन अगले ही मैच में टीम ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम वनडे में 400 रन के स्कोर को पार कर सकी है। भारतीय महिला टीम ने पुरुष टीम को भी पीछे छोड़ दिया। भारतीय पुरुष टीम का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट पर 418 रन है, लेकिन महिला टीम इससे आगे निकल गई। ओवरऑल यह पुरुष और महिला मिलाकर भारत का वनडे प्रारूप में सर्वोच्च टोटल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें