फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs IRE Live Streaming: 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के मिशन पर भारत, कब-कहां देखें मैच

Wed, 05 Jun 2024 01:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

India vs Ireland (IND vs IRE) T20 World Cup 2024 Live Streaming, Telecast: भारत और आयरलैंड के बीच आंकड़े को देखें तो दोनों टीमों के बीच अब तक सात मुकाबले खेले गए हैं। सातों मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2024 में आज भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उसका पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ है। ग्रुप-ए का यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर न्यूयॉर्क में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। न्यूयॉर्क में आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए स्थानीय पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहेगी। इस टूर्नामेंट में अब तक नासाउ काउंटी में सिर्फ एक मैच खेला गया है, जो कि काफी लो स्कोरिंग रहा था।
विज्ञापन


ऐसे में भारतीय टीम को आयरलैंड से बचकर रहने की जरूरत है। नासाउ की पिच ऐसी है, जिसके बारे में अब तक कोई अंदाजा नहीं लगा सका है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रीलंकाई टीम मात्र 77 रन पर सिमट गई थी। इतना ही नहीं दक्षिण अफ्रीका को 78 रन चेज करने में 17 ओवर लग गए थे। ऐसे में आयरलैंड जैसी खतरनाक टीम उलटफेर करने में माहिर है। उसने पहले भी कई बार ऐसा किया है।

भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : ICC
हालांकि, भारत और आयरलैंड के बीच आंकड़े को देखें तो दोनों टीमों के बीच अब तक सात मुकाबले खेले गए हैं। सातों मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम लेकिन आयरलैंड को हल्के में लेने की कोशिश नहीं करेगी। भारत की इस टीम को ऑन पेपर काफी मजबूत माना जा रहा है। टीम में अनुभव और युवा जोश का खास मिश्रण है। वहीं, हार्दिक पांड्या का फॉर्म में होना टीम इंडिया के लिए काफी जरूरी होगा।

पांड्या एक ऐसे खिलाड़ी जो टीम को काफी संतुलन प्रदान करते हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव भी भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग को लेकर है। रोहित शर्मा के जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली में से कौन होगा, इसका जवाब आज टॉस के दौरान ही मिलेगा। वहीं, शिवम दुबे के खेलने को लेकर भी संशय है।

हम भारत बनाम आयरलैंड टी20 विश्व कप मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

हार्दिक पांड्या - फोटो : ICC/T20 World Cup
कब है भारत और आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला?
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला पांच जून यानी बुधवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला?
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप का मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा भारत और आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला?
भारत और आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा। 
विज्ञापन

रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ - फोटो : BCCI/T20 World Cup/ICC
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास टी20 विश्व कप 2024 के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा। वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत के मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला देख सकेंगे।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेने पड़ेंगे। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें