फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेयस युग का खराब आगाज: 16 टी20 सीरीज के बाद रुका भारत की जीत का सिलसिला, आयरलैंड ने किस तरह किया उलटफेर?

Sun, 28 Jun 2026 10:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट

सार

IND vs IRE T20 Highlights 2026: टी20 की विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। टी20 विश्व कप का खिताब बचाने के बाद भारत की यह पहली द्विपक्षीय सीरीज थी, लेकिन बल्ले और गेंद दोनों से आयरलैंड विश्व चैंपियन टीम पर भारी पड़ा।
विज्ञापन
भारत बनाम आयरलैंड - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयरलैंड ने गेंदबाजों के दम पर रोमांचक मुकाबले में भारत को दूसरे टी20 मैच में एक रन से हराया। आयरलैंड ने इस तरह टी20 की विश्व चैंपियन भारत को दो मैचों सीरीज में 2-0 से हराया। आयरलैंड ने पहली बार भारत से सीरीज अपने नाम की है। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन ही बना सकी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली सीरीज थी और भारत का प्रदर्शन इसमें निराशाजनक रहा।
विज्ञापन



 

टी20 में विजयी रथ रुका
  • भारत ने अगस्त 2023 से कम से कम दो मैचों की अब तक कभी कोई टी20 सीरीज नहीं गंवाई थी। 
  • 18 अगस्त 2023 से लेकर 31 जनवरी 2026 तक कम से कम दो मैचों की टी20 द्विपक्षीय सीरीज में भारत हारा नहीं था। 
  • आयरलैंड ने टी20 की विश्व चैंपियन भारत का यह विजयी रथ रोक दिया। 
  • इतना ही नहीं, भारत का इस तरह लगातार 16 सीरीज जीत का सिलसिला भी रुक गया। 
  • लगातार दूसरे मैच में भारत की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। 

जय मूंदड़ा का दमदार प्रदर्शन
आयरलैंड के लिए भारतीय मूल के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने दमदार प्रदर्शन किया। मूंदड़ा ने पहले ही ओवर में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को खाता खोले बिना आउट किया और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर को बोल्ड किया। शुरुआत में ही तीन विकेट गंवाने के कारण भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव पड़ा। यही कारण था कि ईशान किशन तेजी से रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए। आयरलैंड के खिलाफ यह पहली बार हुआ जब भारत ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए। भारत ने पावरप्ले में चार विकेट खोकर 41 रन बनाए जो आयरलैंड के खिलाफ शुरुआती छह ओवर में उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर है।

तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
तिलक का अर्धशतक
लगातार गिरते विकेटों के बीच तिलक वर्मा ने एक छोर से टीम को संभाले रखा। मैच में इस दौरान बारिश भी हुई और मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। मैच दोबारा शुरू हुआ और ओवर में कटौती नहीं हुई, लेकिन भारत की खराब बल्लेबाजी जारी रही। तिलक ने अक्षर पटेल के साथ 39 रनों की साझेदारी की जो इस मैच में टीम के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी रही। बारिश के बाद मैच दोबारा शुरू होने पर अक्षर आउट हुए। 74 रन पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद तिलक ने गियर बदला और कुछ बड़े शॉट्स लगाए। शिवम ने भी हाथ खोलने की कोशिश की, लेकिन वह भी आउट हो गए। इसके बाद तिलक ने 45 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। तिलक ने 46 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए।

हर्षित की कोशिश गई बेकार
  • तिलक के आउट होने के बाद डेब्यू कर रहे सूर्यांश शेडगे भी सस्ते में आउट हुए। 
  • उस समय तक भारत के हाथ से मैच पूरी तरह फिसलता हुआ दिख रहा था, लेकिन हर्षित राणा ने आखिरी ओवर में मैच का रुख पलटने की कोशिश की। 
  • आयरलैंड ने आखिरी ओवर डालने हैरी टेक्टर को भेजा। भारत को जीत के लिए छह गेंदों पर 20 रन चाहिए थे।
  • पहली गेंद वाइड गई और दूसरी गेंद पर अर्शदीप ने एक रन लेकर हर्षित को स्ट्राइक दी।
  • दूसरी गेंद पर हर्षित ने दो रन निकाले, लेकिन ये नो बॉल रही। फिर हर्षित ने फ्री हिट पर चौका लगाया।
  • हर्षित ने फिर एक रन लिया और स्ट्राइक अर्शदीप के पास आई। 
  • टेक्टर ने अगली गेंद वाइड डाली और फिर अर्शदीप ने चौथी गेंद पर एक रन लिया।
  • पांचवीं गेंद पर टेक्टर ने फुलटॉस फेंकी और हर्षित ने शॉट लगाया, लेकिन बाउंड्री पर कैच आउट हो गए।
  • भारत को आखिरी गेंद पर आठ रन चाहिए थे और प्रिंस यादव ने छक्का लगाया। इस तरह आयरलैंड एक रन से मैच जीतने में सफल रहा।  

भारत की पारी
भारत के लिए दूसरे टी20 में तिलक वर्मा के अलावा शिवम दुबे ने 20 रनों की पारी खेली। हर्षित राणा ने अंतिम ओवर में दमदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। हर्षित 10 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड की ओर से जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मैथ्यू हम्फ्रे और हेरी टेक्टर को एक-एक विकेट मिला। 

खराब शुरुआत के बीच टेक्टर ने संभाला
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 48 रन के अंदर तीन विकेट गंवाए। इसके बाद हैरी टेक्टर ने बेंजामिनट क्लेटिज के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। हालांकि, शिवम दुबे ने इस साझेदारी को तोड़ा और लगातार दो गेंदों पर दो विकेट गिराए। इससे आयरलैंड टीम अपेक्षित स्कोर नहीं बना सकी। टेक्टर ने हालांकि, अर्धशतक पूरा किया जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच सकी। आयरलैंड की ओर से टेक्टर ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए, जबकि बेंजामिन क्लेटिज ने 37 रन बनाए।
विज्ञापन

प्रिंस यादव - फोटो : BCCI
प्रिंस का यादगार डेब्यू
भारत ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए थे और प्रिंस यादव तथा सूर्यांश शेडगे को डेब्यू का मौका दिया था। प्रिंस के लिए डेब्यू मैच यादगार रहा क्योंकि वह तीन विकेट लेने में सफल रहे। अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले प्रिंस ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने पिछले मैच के नायक लोरकान टकर को विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों लपकवाया। अर्शदीप सिंह और शिवम दुबे को दो-दो सफलता मिली। हर्षित राणा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें