फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिताली राज ने कहा: शैफाली वर्मा का टेस्ट और वनडे प्रारूपों में खेलना अहम

Tue, 01 Jun 2021 08:58 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कैप्टन मिताली राज ने कहा कि शैफाली को टेस्ट और वनडे में भी मौका देना एक अच्छा कदम है
  • भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड दौरे में एक टेस्ट के अलावा तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं
विज्ञापन
mithali raj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ट और वनडे प्रारूप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने 17 साल की विस्फोटक बल्लेबाज शैफाली वर्मा का सभी प्रारूपों की टीम में चयन का स्वागत किया है। साथ ही कहा कि घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद इंग्लैंड दौरे में जीत से वापसी करना अहम होगा।

विज्ञापन


भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे में एक टेस्ट के अलावा तीन वनडे और इतने ही टी20 खेलने हैं। अगले साल न्यूजीलैंड में वनडे विश्व कप भी खेला जाना है। ऐसे में वनडे मैच काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं। 

हरियाणा की युवा बल्लेबाज शैफाली का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे टीम में शामिल होना बड़ी चर्चा का केंद्र बना था। पिछले 18 महीनों में इस बल्लेबाज ने अपने को सीमित ओवरों में स्थापित कर लिया है। मिताली ने कहा कि शैफाली को टेस्ट और वनडे में भी मौका देना एक अच्छा कदम है।
विज्ञापन


टेस्ट कप्तान ने कहा, युवाओं को मौका देना और समर्थन करना जरूरी   
ऐसी प्रतिभाओं को बड़ी समझदारी के साथ लेकर चलना होता है। उनका तीनों प्रारूपों में होना एक मजबूत पक्ष है। हमें देखना होगा कि टेस्ट और वनडे में वह कैसा प्रदर्शन करती हैं। सीमित ओवरों की सीरीज में ओपनिंग पर स्मृति मंधाना और शैफाली के उतरने की संभावना है। शैफाली के अलावा अन्य युवा 17 साल की रिचा घोष को भी टीम में शामिल किया गया।

मिताली का मानना है कि हमें युवाओं को निखरने के लिए मौका देना होगा और उस समय उनका समर्थन भी करना होगा जबकि वे संघर्ष कर रहे होंगे। अनुभव बांटना अलग चीज है लेकिन उन्हें चमकने के लिए मंच देना और समझ हासिल करने देना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। 

जीत की राह पर वापसी जरूरी 
मिताली ने कहा कि भारतीय टीम के लिए जीत की राह पर वापसी करना जरूरी है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 12 महीनों में पहली सीरीज खेली थी और उसे वनडे और टी20 दोनों में हार का सामना करना पड़ा था।

विश्व कप से पहले टीम को इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से खेलना है। मिताली ने कहा कि विश्व कप से पहले बड़ी टीमों के साथ खेलने से ज्यादा बेहतर तैयारी नहीं हो सकती। इंग्लैंड दौरे में टीम लय हासिल कर सकती है।

‘पहली चीज है कि आप जीत की राह पर वापसी करो। पिछली सीरीज हमारे लिए अच्छी नहीं रही। जब आप जीतना शुरू कर देते हो तो अलग स्तर पर पहुंच जाते हो।’-मिताली राज, भारतीय कप्तान    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें