हालांकि, अब ये तीनों खिलाड़ी टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं। गांगुली और द्रविड़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा। गांगुली और द्रविड़ ने 20 जून 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में डेब्यू किया था। इसी मैच में गांगुली ने शतक जड़कर दुनिया को चेता दिया था, जबकि द्रविड़ ने भी 95 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 20 जून 2011 को टेस्ट डेब्यू किया था, पहले मैच में फेल होने के बाद उन्होंने इस प्रारूप में कई रिकॉर्ड बनाए। सुदर्शन, गांगुली, द्रविड़ और कोहली के अलावा दो और खिलाड़ियों ने इस तारीख को टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, उनका करियर कुछ खास नहीं चला। ये खिलाड़ी हैं अभिनव मुकुंद और प्रवीण कुमार। हालांकि, सुदर्शन को भारत का नया सितारा माना जा रहा है। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी की काफी तारीफ हुई है।