फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ बार-बार कैच क्यों ड्रॉप कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? अश्विन ने बताया कारण, जानें

Thu, 26 Jun 2025 12:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

पहली पारी में शतक बनाने वाले यशस्वी ने दूसरे, तीसरे और पांचवें दिन इंग्लैंड की पारी के दौरान में चार कैच छोड़े। इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर्स टीम इंडिया की आलोचना कर रहे हैं, लेकिन अश्विन ने भारतीय फील्डर्स का समर्थन किया है।
विज्ञापन
अश्विन ने बयान दिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविचंद्रन अश्विन भारत और इंग्लैंड के बीच जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के हेडिंग्ली टेस्ट में स्लिप कॉर्डन के आसपास कैच पकड़ने में नाकाम रहे भारतीय खिलाड़ियों के समर्थन में सामने आए हैं। मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा समेत भारतीय खिलाड़ियों को कैच पकड़ने में परेशानियों का सामना करना पड़ा था। भारत ने पहले टेस्ट में कई कैच छोड़े, जिसकी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। अब अश्विन ने एक सरल स्पष्टीकरण दिया है। अश्विन ने कहा कि ड्यूक की गेंद भारी होती है और इसे समायोजित करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि इस बात को बहुत से लोग नहीं मानते हैं और प्रशंसकों ने यशस्वी की जमकर आलोचना की, जो पिछले कुछ महीनों में भारत के सबसे बेहतर फील्डर्स में से एक रहे हैं।
विज्ञापन

पहली पारी में शतक बनाने वाले यशस्वी ने दूसरे, तीसरे और पांचवें दिन इंग्लैंड की पारी के दौरान में चार कैच छोड़े। उपलब्ध डेटा के मुताबिक, यह एक पारी में एक खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा कैच छोड़ने के रिकॉर्ड्स में से एक है। अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी जरूरी कैच छोड़े और लीड्स के हेडिंग्ले में टीम इंडिया को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अब दूसरा टेस्ट बर्मिंघम में दो जुलाई से शुरू होगा।

अश्विन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो में कहा, 'स्लिप कॉर्डन पर यशस्वी के कैच छोड़ने को लेकर कई बातें हुई हैं। हां, उसे यह मुश्किल लग रहा होगा, लेकिन आइए हम सब बस कुछ समझें और उन्हें थोड़ा आराम से रहने दें, जो हम अक्सर करने में विफल रहते हैं। मैं यह बताना चाहता हूं कि इंग्लैंड में कैच पकड़ना कितना मुश्किल है। वहां ठंड रहती है और ड्यूक की गेंद भी अहम किरदार निभाती है।

अश्विन ने कहा, 'ड्यूक गेंद से ढलने में समय लग सकता है। एसजी गेंद हाथ में अच्छे से आती है और उसे कैच करना आसान है। कूकाबूरा छोटी लगती है। ड्यूक कठिन है और निश्चित रूप से गेंद बड़ी लगती है और उसे कैच करना आसान नहीं है। यशस्वी भारत के सबसे बेहतर स्लिप फील्डर्स में से एक रहे हैं। उन्होंने हाल के दिनों में कुछ शानदार कैच लपके हैं, खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में। इसलिए हमें उन्हें कुछ समय देना चाहिए।'
विज्ञापन

पंत के दोहरे शतक पर अश्विन का बयान
हेडिंग्ले में ऋषभ पंत ने दो पारी में दो शतक लगाए। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले विकेटकीपर बने। अश्विन ने उनकी सराहना की और साथ ही उनकी रणनीति का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, 'पंत के लिए दोहरा शतक। एक बड़ी उपलब्धि। उनके खेलने के तरीके पर हमेशा सवाल किए गए हैं। फिर भी ब्रायडन कार्स के खिलाफ उन्होंने एक स्लॉग स्वीप खेला जो साधारण क्रिकेट शॉट की तरह नहीं था। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह ऐसे ही शिकार हो बैठे थे। इस रणनीति पर कई सवाल खड़े हो सकते हैं, लेकिन वह हमेशा से ऐसे ही खेलते आए हैं। अगर वह जंग लड़ने जा रहे हैं, तो उनके प्रदर्शन से आंका जाए, न कि वह किस प्रकार जंग लड़ते हैं, उस पर ध्यान दिया जाए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें