फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: किस खिलाड़ी ने साई सुदर्शन को किया प्रेरित, बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा, जानें

Mon, 16 Jun 2025 04:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

25 साल के सुंदर ने बहुत छोटी उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और 2017 में उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू हो गया था। इतनी छोटी उम्र में देश के भरोसेमंद ऑलराउंडर बनने तक का सुंदर का सफर सुदर्शन के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
विज्ञापन
साई सुदर्शन - फोटो : County Cricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। इससे पहले टीम इंडिया जोर शोर से तैयारी में जुटी हुई है। शुभमन गिल के नेतृत्व में एक युवा भारतीय टीम इंग्लैंड का सामना करेगी। इस दौरे पर कुछ नए चेहरे भी टीम से जुड़े हैं। इनमें साई सुदर्शन का नाम भी शामिल है। सुदर्शन ने खुलासा किया है कि उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने काफी प्रेरित किया है। सुदर्शन 20 जून को लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं।
विज्ञापन

25 साल के सुंदर ने बहुत छोटी उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और 2017 में उनका अंतरराष्ट्रीय डेब्यू हो गया था। इतनी छोटी उम्र में देश के भरोसेमंद ऑलराउंडर बनने तक का सुंदर का सफर सुदर्शन के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। सुंदर ने 2016 में जूनियर विश्व कप में भारत अंडर-19 के लिए विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेल रहे थे और इसके डेढ़ साल के अंदर उन्होंने भारत के लिए अपना पहला वनडे खेला। जब वह 20 वर्ष के थे तब 2021 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाई।

वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : BCCI
सुंदर से दो साल जूनियर साईं सुदर्शन ने बताया कि किस तरह से उनके इस सीनियर साथी के सफर ने उन्हें भारतीय टीम में शामिल होने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साई सुदर्शन ने इंट्रा-स्क्वाड (टीम के बीच आपस में मैच) अभ्यास मैच के दौरान बीसीसीआई टीवी से कहा, 'मैंने उनके साथ (जूनियर स्तर पर) कुछ मैच खेले हैं। इसलिए, यह हमेशा विशेष होता है। हम उनसे काफी प्रेरणा लेते हैं और जिस तरह से उन्होंने बहुत कम समय में भारत की तरफ से खेलना शुरू किया वह बात मेरे दिमाग में थी।'

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सुंदर की प्रशंसा करते हुए कहा, 'उन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया। फिर वह देश के लिए खेले। इसलिए यह मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा थी कि चेन्नई का कोई खिलाड़ी भारत के लिए खेल रहा है। उन्हे जानने और उनके साथ खेलने से मुझे लगा कि मैं भी उसी तरह से खेलना चाहता हूं। वह एक प्रेरणा था।' भारत के लिए नौ टेस्ट, 23 एकदिवसीय और 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके सुंदर ने भी उस समय के बारे में बात की जब साई सुदर्शन चेन्नई के एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर के रूप में उभर रहे थे।
विज्ञापन

सुंदर ने कहा, 'मेरे कई कोच और मित्र भी लगातार उसके (साई सुदर्शन के) क्रिकेट करियर के बारे में बात करते थे। वह अपने खेल में लगातार निखार लाता रहा और आगे बढ़ता रहा। जब भी मैंने उसे (सुदर्शन को) टीवी पर देखा, तो उसके कौशल और कार्यशैली से बहुत कुछ सीखने को मिला, जिसने निश्चित रूप से बहुत से युवा खिलाड़ियों को प्रेरित किया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें