फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में कैसा रहेगा मौसम: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में हुई बारिश, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानिए नियम

Wed, 04 Mar 2026 03:58 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Mumbai Weather Forecast, IND vs ENG T20 WC 2026 Semi Final: गत चैंपियन भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर हैं। भारत का सामना गुरुवार को इंग्लैंड से है। आइए जानते हैं इस मुकाबले के दिन मुंबई में मौसम कैसा रहेगा और अगर बारिश हुई तो किस टीम को फायदा होगा?
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होना है। टी20 विश्व कप में लगातार तीसरा मौका है, जब यह दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगी। हालांकि, अगर सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट सकता है।  
विज्ञापन

क्या रखा गया है रिजर्व डे?
आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व-डे रखा है। यानी अगर पांच मार्च को लगातार बारिश होने की वजह से भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू नहीं हो पाता है, तो मैच छह मार्च को खेला जाएगा। वहीं, अगर बारिश के कारण पांच मार्च को मैच अधूरा रह जाता है, तो उसे भी अगले दिन (6 मार्च) को पूरा किया जाएगा। हालांकि, अगर पांच और छह मार्च दोनों ही दिन खराब मौसम की वजह से सेमीफाइनल मुकाबला धुल जाता है, तो इस स्थिति में सुपर-8 राउंड में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। 

इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड में खेले अपने तीनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराया था, लेकिन भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपने सभी मुकाबले जीते हैं और इस कारण इंग्लिश टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।

मुंबई में बारिश की संभावना नहीं
फैंस के लिए राहत की बात यह है कि मुंबई में गुरुवार को बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है जिससे प्रशंसकों को मैच का आनंद लेने मिलेगा। मुंबई में गुरुवार को तापमान 27 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा है भारत का रिकॉर्ड
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड दमदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था। वहीं, टी20 विश्व कप 2022 में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 10 विकेट से रौंदा था। टीम इंडिया के सामने अपने दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती होगी, तो इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें