फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvENG: साथी खिलाड़ियों ने नहीं बनाने दिया शतक, 96 रन पर नाबाद लौटे वाशिंगटन सुंदर

Sat, 06 Mar 2021 11:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 4
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter
टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने नाबाद 96 रन बनाए और टीम की तरफ से दूसरे बड़े स्कोरर रहे। 21 वर्षीय खिलाड़ी अपना चौथा टेस्ट मैच खेल रहे हैं और दूसरी बार शतकीय पारी नहीं खेल पाए। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी वे 85 रन बनाकर नाबाद रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 4
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter
बात करें मैच की तो सुंदर इस बार पूरी लय में थे और शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे लेकिन अक्षर पटेल के रनआउट होने के बाद दूसरे छोर पर किसी अन्य खिलाड़ी ने उनका साथ नहीं दिया। पटेल के आउट होते ही इशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज दोनों ही स्टोक्स की ओवर में बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौट गए। वहीं वाशिंगटन सुंदर 96 रन बनाकर दूसरे छोर पर ही खड़े रहे।
विज्ञापन

3 of 4
वाशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI
बता दें कि वाशिंगटन सुंदर भारत की पहली पारी में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उस वक्त भारत का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 146 रन था। इसके बाद सुंदर ने पंत के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 113 रनों की अहम साझेदारी की और टीम के स्कोर को 200 के पार ले गए। पंत के आउट होने के बावजूद सुंदर नहीं रुके और रनों की रफ्तार बरकरार रखते हुए अक्षर पटेल के साथ आठवें विकेट के लिए 106 रनों की एक और शतकीय साझेदारी की। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर टीम को एक मजबूत बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

4 of 4
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter@Rcbtweets
सुंदर ने अपनी इस पारी में 174 गेंदों में 96 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दस चौके और एक छक्का लगाया। इस पारी में सुंदर से अधिक रन ऋषभ पंत (101) ने बनाए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें