टी-20 विश्व कप के दौरान विराट कोहली, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान
- फोटो : सोशल मीडिया
बाबर ने क्या ट्वीट किया?
पाकिस्तानी कप्तान ने भारतीय समयानुसार रात 12:29 पर ट्वीट किया। बाबर ने लिखा, 'ये समय भी गुजर जाएगा, हौसला रखें।' उनके ट्वीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। कोहली और बाबर विश्व क्रिकेट के दो बड़े बल्लेबाज हैं। बाबर ने कई बार कहा है कि वह विराट को फॉलो करते हैं। उनकी तरह बल्लेबाजी करना चाहते हैं। बाबर ने खुद को साबित भी किया है। वह वनडे आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं।
बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजों के इस प्रयास को बल्लेबाजों ने बर्बाद कर दिया। टीम इंडिया 38.5 ओवर में 146 रनों पर सिमट गई। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने 29-29 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 27 और मोहम्मद शमी ने 23 रन की पारी खेली। विराट कोहली 16 रन बनाकर आउट हुए। शिखर धवन ने नौ, युजवेंद्र चहल ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद दो रन बनाए। रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा खाता नहीं खोल पाए। इंग्लैंड के लिए रीस टॉप्ली ने 24 रन देकर छह विकेट लिए।