फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में पहली बार बोल्ड हुए विराट, कोहली की कप्तानी में भारत की लगातार चौथी हार

Tue, 09 Feb 2021 03:04 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
पिछले तीन वर्षों में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार चौथी बार हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले साल 2017 में विराट की कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार घर में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

2 of 6
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020
पिछले साल फरवरी में टीम इंडिया को विराट की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कीवियों ने वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था। यह न्यूजीलैंड  की टेस्ट क्रिकेट में 100वीं जीत थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की पहली पारी 165 और दूसरी पारी 191 रन पर सिमटी। वहीं, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 348 रन बनाए थे। इस तरह उसे पहली पारी में 183 रन की बढ़त मिली थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में सस्ते में समेटने के बाद न्यूजीलैंड को जीत के लिए नौ रन का लक्ष्य मिला, जो उसने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया था।
 
विज्ञापन

3 of 6
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
मार्च 2020
न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत को सात विकेट से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत अपनी पहली पारी में 242 रन पर ऑलआउट हो गया। जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर भारत को सात रन की बढ़त मिली थी। वहीं, दूसरी पारी में भारतीय टीम महज 124 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड को जीत के लिए 132 रन का लक्ष्य मिला, जिसे कीवी टीम ने आसानी से हासिल कर ली।
 

4 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
दिसंबर 2020
पिछले साल विराट की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया को कंगारुओं के खिलाफ एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद विराट पितृत्व अवकाश पर भारत लौट गए थे। शेष मैचों में टीम की कमान अजिंक्य रहाणे संभाले थे। हालांकि, रहाणे की कप्तानी में भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी।
विज्ञापन

5 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media
फरवरी 2021
इंग्लैंड ने मंगलवार को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन भारत को 227 रन से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जो रूट (218) के दम पर 578 रन बनाए। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 337 रन ही बना सकी। इस तरह पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम को 241 रन की बढ़त मिली। इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारत को जीत के लिए 420 रन की लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 192 रन पर ही सिमट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : twitter
बता दें कि पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय कप्तान केवल 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें डोम बेस ने ओली पोप को हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वहीं, दूसरी पारी में कोहली ने 104 गेंदों में 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। बेन स्टोक्स ने उन्हें अपना शिकार बनाया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें