फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली की तेज थ्रो ने रूट को दिया असहनीय दर्द, कप्तान ने भागकर पूछा हाल, VIDEO वायरल

Sat, 06 Mar 2021 02:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
जो रूट - फोटो : twitter
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच अहमदाबाद में जारी है। ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने तीसरे दिन मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाज भी इंग्लैंड के ऊपर पूरी तरह से हावी रहे और 100 रन के भीतर ही आधी टीम को पवेलियन भेज दिया।

विज्ञापन


मैच के दौरान एक दिलचस्प घटना भी देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। दरअसल इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान कप्तान जो रूट क्रीज पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने अक्षर पटेल की 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर हलके हाथों से ऑफसाइड की तरफ शॉट खेला। हालांकि वे इसपर रन नहीं भागे, लेकिन वहां मौजूद विराट कोहली ने भागते हुए गेंद को उठाया और पंत को देने के लिए विकेट की तरफ थ्रो कर दिया। कोहली की वो तेज थ्रो टप्पा खाने के बाद सीधा इंग्लिश कप्तान रुट के नाजुक अंग पर लगी। गेंद लगते ही रूट कराहने लगे जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने उनके पास जाकर उनका हाल जाना। 



बात करें मैच की तो भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 10 विकेट खोकर 365 रन बनाए और इंग्लैंड पर 160 रनों की बढ़त हासिल की। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 101 और वाशिंगटन सुंदर ने 96* रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 205 रन पर ही ढेर हो गई थी। यही नहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत फिर से खराब रही और उसने 65 रन के स्कोर पर ही अपने छह विकेट गंवा दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें